शादी से किया इनकार तो कर लिया किडनैप, पहले प्रेमिका पर चाकू से हमला फिर कार में ब्लास्ट, दिल दहला देगी ये प्रेमी जोड़े की कहानी
पहले प्रेमिका पर चाकू से हमला फिर कार में ब्लास्ट, दिल दहला देगी ये प्रेमी जोड़े की कहानी
Karnataka Car Blast: कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक सनकी प्रेमी ने प्रेमिका से बदला लेने का ऐसा तरीका ढूंढ निकाला, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी. युवक का उसकी गर्लफ्रेंड के साथ कुछ दिनों पहले ब्रेकअप हो गया, जिसके बाद प्रेमिका ने उसे ब्लॉक कर दिया. जिसके बाद सनकी प्रेमी ने जबरन अपनी गर्लफ्रेंड को कैब में डालकर ले गया और रास्ते में कार को ब्लास्ट कर दिया. इस दौरान युवक की मौत हो गई और युवती घायल हो गई, जिसका गंभीर हालत में इलाज जारी है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानें क्या है मामला.
पुलिस के मु्ताबिक, यह घटना तुमकुरु जिले के सिरा तालुक में जोगिहल्ली के पास की है. जिसमें एक 30 साल का युवक कार में जिंदा जल गया. युवक की पहचान बेंगलुरु निवासी नागेंद्र के रूप में हुई है. इस हादसे में कैब ड्राइवर प्रवीण और एक महिला भी घायल हुई है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है.
काफी समय से रिलेशनशिप में थे दोनों
शुरुआती जांच के अनुसार, मृतक नागेंद्र और महिला का काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों पहले ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद होने के बाद महिला ने नागेंद्र को हर जगह से ब्लॉक कर दिया. ब्लॉक होते ही नागेंद्र ने अपना आपा खो बैठा और सीधे महिला के किराए के घर पहुंच गया और वहां पर जमकर हंगामा किया. इतना ही नहीं जबरन महिला को एक कैब में भर लिया और लेकर चला गया.
ये भी पढ़ेंः सिया और चेतन कैसे आए करीब? भाई ने बताया, केतन मर्डर केस का निकला क्रिकेट कनेक्शन!
धमाके में युवक की मौत, युवती घायल
कैब जैसे ही नेशनल हाइवे-48 पर पहुंची. इसी दौरान युवक ने महिला पर चाकुओं से हमला कर दिया. यह देखते ही कैब ड्राइवर ने कार रोक दी, तो महिला फाटक खोलकर भागने लगी. इसी दौरान कार में जोरदार धमाका हुआ. जिसमें युवक की मौत हो गई और कार चालक समेत युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.