शादी कहीं और तय हुई तो प्रेमी बना कातिल, प्रेमिका को खाई में धकेलकर प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

Kolhapur Murder Case: महाराष्ट्र के कोल्हापुर केतन हत्‍याकांड जैसा ही मामला सामने आया है. बस इस बार प्रेमी की जगह प्रेम‍िका को मारा गया है.
Kolhapur Murder Case

मृतक प्रेम‍िका और मर्डर करने वाला प्रेमी

Kolhapur Murder Case: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में प्रेम संबंध खत्म करने के फैसले से नाराज युवक पर अपनी प्रेमिका की हत्या करने का आरोप लगा है. पुलिस के मुताबिक, युवती की शादी कहीं और तय होने के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था. इसी विवाद के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर युवती को गहरी खाई में धकेल दिया. वारदात के बाद उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. लेकिन, पूछताछ में मामले का खुलासा हो गया.

मृतका की पहचान 23 वर्षीय तरन्नुम बशीर नाईक के रूप में हुई है. वहीं, आरोपी युवक का नाम 25 वर्षीय श्रीपाद दिनकर वडू बताया गया है. दोनों कोल्हापुर जिले के गारगोटी इलाके में रहते थे और उनके घर आसपास ही थे. इसी दौरान दोनों की पहचान हुई और बाद में उनके बीच प्रेम संबंध बन गए.

शादी तय होने के बाद बढ़ा विवाद

पुलिस के अनुसार, तरन्नुम महागांव के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी. कुछ समय पहले उसकी शादी तय हो गई थी. इसके बाद उसने श्रीपाद से रिश्ता खत्म करने की बात कही. युवती के इस फैसले से आरोपी नाराज था. दोनों के बीच इसे लेकर विवाद चल रहा था.

आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे श्रीपाद ने तरन्नुम को मिलने के लिए बुलाया. इसके बाद वह उसे नाईकवाडी के पास एक गहरी खाई के नजदीक ले गया. वहां दोनों के बीच फिर से शादी और प्रेम संबंध को लेकर बातचीत हुई. इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर तरन्नुम को खाई में धक्का दे दिया. गहरी खाई में गिरने से उसकी मौत हो गई.

पुलिस को किया गुमराह

वारदात के बाद आरोपी ने कथित तौर पर तरन्नुम के लापता होने की बात कही. इसके बाद वह खुद भुदरगढ़ पुलिस स्टेशन पहुंचा. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और उससे पूछताछ की. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने युवती को खाई में धकेलने की बात स्वीकार की. जिसके बाद मामले का खुलासा हो सका.

ये भी पढ़ें: UP कांग्रेस में घमासान! पार्टी ऑफिस में ही भिड़ गए कांग्रेसी, जमकर चले जूते-चप्‍पल

ज़रूर पढ़ें