दिल्ली में आज फिर CJP का प्रदर्शन, जंतर-मंतर के आसपास 163 लागू, 35000 से ज्यादा जवान तैनात
दिल्ली: CJP प्रदर्शन के बीच भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
Delhi CJP Protest: दिल्ली में आज फिर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रदर्शन करने वाली है. राजधानी में हलचल बढ़ गई है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया गया है. अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिए जाने के बाद सीजेपी की कमान अजिंक्य शिंदे ने संभाल ली है. शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि रविवार सुबह 10 बजे जंतर-मंतर की ओर कूच करेंगे. इसे देखते हुए सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर हैं.
35000 से ज्यादा जवान तैनात
जंतर-मंतर के आसपास धारा-163 लगा दी गई है. जानकारी के मुताबिक 35000 से ज्यादा जवानों को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में तैनात किया गया है. शनिवार को हुए प्रदर्शन में केवल CJP ही नहीं बल्कि विपक्षी पार्टी के बड़े-बड़े नेता शामिल हुए. दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत 3000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया.
मेट्रो चलेगी, बाजार खुलेंगे
इन सभी के बीच राहत भरी खबर आई है. सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए 10 अक्टूबर को कई मेट्रो स्टेशनों बंद कर दिया गया था. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के अनुसार सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट खोल दिए गए हैं. इसके साथ ही इंटरचेंज भी बहाल कर दिए गए हैं. ट्रेनों को रद्द या कैंसिल करने का भी कोई प्लान नहीं है. कनॉट प्लेस के आसपास के बाजार को आज खोला जाएगा. सुरक्षा के मद्देनजर नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने बंद करने का ऐलान किया था.
इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन
कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए 11 अक्तूबर को दिल्ली में इन रास्तों पर ट्रैफ़िक प्रभावित हो सकता है. मौजूदा हालात के आधार पर 11 अक्तूबर को सुबह 6 बजे से डायवर्ज़न लागू किए हैं. शंकर रोड गोलचक्कर – वंदे मातरम ‘टी’ पॉइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पंचकुइयां, मंडी हाउस गोलचक्कर, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (W-पॉइंट), राम चरण अग्रवाल चौक (A-पॉइंट), मिंटो रोड/दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, गुरु नानक चौक, चेम्सफोर्ड रोड – आउटर सर्कल कनॉट प्लेस T-पॉइंट, भैरों रोड – MGM (रिंग रोड) T-पॉइंट, लोधी रोड फ्लाईओवर, नीला गुंबद, मदरसा T-पॉइंट, सम्राट होटल, सरदार पटेल मार्ग – पंचशील मार्ग क्रॉसिंग, भीकाजी कामा प्लेस, मोती बाग फ्लाईओवर, रिंग रोड – सैन मार्टिन मार्ग T-पॉइंट हैं.
ये भी पढ़ें: ‘जब आप जीत जाएं तो ईमानदार, हारने पर…’, 124 पूर्व IAS-IFS अधिकारियों की चिट्ठी, EC का किया समर्थन
इनके अलावा अशोक रोड – जंतर-मंतर रोड, विंडसर पैलेस, टॉल्स्टॉय-जनपथ क्रॉसिंग, रेल भवन, जय सिंह रोड – संसद मार्ग क्रॉसिंग, आउटर सर्कल कनॉट प्लेस – बाराखंभा रोड T-पॉइंट, गोल डाक खाना, पटेल चौक, जय सिंह रोड – अशोक रोड T-पॉइंट, RML अस्पताल और आउटर सर्कल कनॉट प्लेस – संसद मार्ग T-पॉइंट शामिल हैं.