मायके से बार-बार बुलाने पर भी नहीं लौटी पत्नी, पति ने गुस्से में ससुराल की दुकान में फेंका बम, आरोपी फरार
कोटा क्राइम न्यूज
Kota News: राजस्थान के कोटा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां रिश्तों के बीच बढ़ती कड़वाहट ने खतरनाक रूप ले लिया. पारिवारिक विवाद ने ज्वलंत और हिंसक रूप धारण कर लिया. पति ने गुस्से में आकर अपने ससुराल की दुकान पर ही ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया. इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और सनसनी फैल गई.
क्या है पूरा मामला?
पूरी घटना शनिवार (18 अप्रैल 2026) की बताई जा रही है. कोटा जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में आरोपी युवक ने दुकान पर थिनर बम से भरी ज्वलनशील सामग्री फेंक दी. इससे दुकान में आग धधक उठी. दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया. आग बुझाने के लिए आसपास के लोगों ने कोशिश की. कोई बड़ी घटना नहीं हुई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा.
बार-बार बुलाने पर भी नहीं आई पत्नी
आरोपी युवक की पत्नी पिछले कुछ समय से मायके में रह रही थी. पति ने पत्नी को कई बार घर आने के लिए कहा. इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. धीरे-धीरे मामला गंभीर होता गया और पारिवारिक विवाद बन गया. दोनों लगभग 4 साल पहले लव मैरिज की थी. उनका एक बच्चा है, शादी के बाद से रिश्ते बिगड़ते चले गए.
ये भी पढ़ें: ‘आप कलेक्टर हैं, लेकिन अनपढ़…’, गुजरात हाई कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- आपको अपनी शक्तियों का पता नहीं
आरोपी फरार, पुलिस की जांच जारी
पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है. सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.