मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर, भारतीय सेना को मिली बड़ी कामयाबी
मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर
Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. आज शनिवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर यासिर को मार गिराया. सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, एक साल पहले जब पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड सुलेमान मूसा मारा गया था, तो उस दौरान के बाद से यासिर मूसा ग्रुप से ही अलग हो गया था.
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. क्योंकि जिस आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. वह एक साल पहले तक सुलेमान मूसा ग्रुप में शामिल था. इसके साथ ही वह पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा में कमांडर भी रह चुका है. यासिर यूसमर्ग इलाके में प्रमुख कमांडर के तौर पर सक्रिय था.
सुरक्षाबलों ने मुठभेढ़ में मार गिराया
जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को काफी समय से यासिर की तलाश थी. इसी बीच शनिवार को सुरक्षाबलों और यासिर का आमना-सामना हो गया. सुरक्षाबलों को देखते ही यासिर ने गोली चलाना शुरू कर दिया. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की. काफी देर तक दोनों के बीच मुठभेड़ जारी रही. इस कार्रवाई में अंततः यासिर को सुरक्षाबलों ने मार गिराया.
ये भी पढ़ेंः गिरफ्तारी से पहले कहां छुपा था स्वतंत्र भारद्वाज? कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड में भेजा
यासिर के एनकाउंटर के बाद सुरक्षा एजेंसियां अब उसके नेटवर्क, लश्कर के दूसरे आतंकियों से संपर्क और हाल में उसकी गतिविधियों की जांच कर रही हैं. बता दें, इससे एक दिन पहले भी सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था. आतंकी को मार गिराने के बाद सुरक्षाबलों को शक था कि इलाके में एक अन्य संदिग्ध आतंकी के छिपा है. जिसके बाद सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी था. इसी दौरान यासिर के बारे में जानकारी मिली और उसे ढेर कर दिया.