LPG Price: ‘700 रुपए हर सिलेंडर पर हो रहा घाटा’, एलपीजी की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने दी सफाई

LPG Price: सरकार के मुताबिक, वर्तमान में एक सिलेंडर की सप्लाई लागत करीब 1,600 रुपए से ज्यादा हो गई है. जबकि घरेलू गैस सिलेंडर कीमत बढ़ने के बाद 942 रुपए में बेची जा रही है.
LPG Gas Cylinder Price Hike

एलपीजी सिलेंडर

LPG Price: देशभर में आज एक बार फिर एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा हो गया है. आम जनता पर महंगाई का बम फूट पड़ा है. लगातार कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने इस बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई है. शनिवार की रात घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 29 रुपए बढ़ा दिए गए, जिसके बाद आज दिल्ली में 913 रुपए की जगह 942 रुपए में सिलेंडर मिलने लगा. नया रेट 7 जून से ही लागू हो गया. लेकिन लगातार गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होने के बावजूद सरकार ने बताया कि तेल-गैस कंपनियों को घाटा हो रहा है. इसके पीछे की वजह भी बताई गई है. यहां जानें सरकार ने क्या कहा?

मिडिल ईस्ट तनाव शुरू होने के बाद दूसरी बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ी है. इससे पहले 7 मार्च को 60 रुपए दाम बढ़ाए गए थे. हालांकि, सरकार का कहना है कि सिलेंडर की कीमत सिर्फ भारत ही नहीं, दुनियाभर के विकसित देशों में भी बढ़ रही है. विकसित देशों की तुलना में भारत में बहुत कम कीमत बढ़ी है. यानी कि अभी भी सरकार के अनुसार, भारत में गैस सिलेंडर अन्य देशों की तुलना में काफी कम है.

700 रुपए हर सिलेंडर पर हो रहा घाटा

सरकार के मुताबिक, वर्तमान में एक सिलेंडर की सप्लाई लागत करीब 1,600 रुपए से ज्यादा हो गई है. जबकि घरेलू गैस सिलेंडर कीमत बढ़ने के बाद 942 रुपए में बेची जा रही है. यानी हर सिलेंडर पर करीब 700 रुपए का घाटा हो रहा है.

ये भी पढ़ेंः फिर महंगी हुई घरेलू गैस, 29 रुपये बढ़ी कीमत, जानें आपके शहर का रेट

सप्लाई कम होने की वजह से बढ़े दाम

फरवरी से लेकर जून 2026 के बीच LPG के लिए सऊदी सीपी बेंचमार्क में लगभग 46 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई. इसकी सबसे बड़ी वजह होर्मुज के कारण सप्लाई का कम होना है. सप्लाई कम होने की वजह से सभी सिलेंडरों की कीमत बढ़ी है. इसके बावजूद भी आम जनता को किफायती दाम पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है.

ज़रूर पढ़ें