‘अभिषेक बनर्जी को एडमिट नहीं करना, कुछ हुआ तो…’, ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, बोलीं- डॉक्टरों को धमका रही BJP
अभिषेक बनर्जी और ममता बनर्जी
Bengal Politics: पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट से टीएमसी के सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को उनके ही क्षेत्र में हमला हो गया. इस हमले में अभिषेक को काफी चोट आई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन ममता बनर्जी ने उनका इलाज घर पर ही कराने की बात कही है. अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. कई बड़े नेताओं ने अभिषेक का हालचाल जाना और इस हमले की कड़ी निंदा की. ममता बनर्जी ने भी हमले को लेकर नाराजगी जताते हुए अस्पताल को जिम्मेदार ठहराया है.
ममता बनर्जी ने दावा किया कि अगर अभिषेक बनर्जी को कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन की होगी. उन्होंने बताया कि अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए अस्पताल के आईटीयू में भर्ती कराया गया था, लेकिन अस्पताल पर भारी दबाव बनाया जा रहा था. इसी बीच अभिषेक को घर भेज दिया गया और अब उनका घर पर ही इलाज चलेगा. अब अभिषेक का इलाज अस्पताल में नहीं, बल्कि घर पर ही फैमिली डॉक्टर द्वारा किया जाएगा.
सुरक्षा पर उठाए सवाल
ममता बनर्जी ने अभिषेक के ऊपर हुए हमले के बाद अस्पताल प्रशासन और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. ममता बनर्जी ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताते हुए सवाल पूछा कि अगर अभिषेक की हालत गंभीर नहीं थी, तो उन्हें आईटीयू में क्यों रखा गया था और अगर गंभीर थे, तो उन्हें रिलीज क्यों कर दिया गया? उन्होंने कहा कि अगर अभिषेक हेलमेट नहीं पहने होते, तो उनकी मौके पर ही मौत हो सकती थी. शरीर में खून के थक्के जमे हुए हैं.
ये भी पढ़ेंः ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के साथ मारपीट, कपड़े फाड़े, अंडे फेंके…देखें Video
TMC करेगी विरोध प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने अस्पताल को जिम्मेदार ठहराते हुए घर पर ही इलाज कराने का फैसला किया है. उन्होंने इस घटना को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है और कहा कि यह सरकार बदली नहीं है, बल्कि इसे जबरन बदला गया है. अभिषेक बनर्जी के ऊपर हुए हमले बाद राहुल गांधी से लेकर अखिलेश यादव जैसे बड़े नेताओं ने हालचाल लिया और मदद की पेशकश की. फिलहाल, इस मामले के बाद बंगाल का सियासी पारा हाई हो गया है. टीएमसी ने आज रविवार से पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है.