नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान

Sheetla Mata Temple in Nalanda: बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं.
Sheetla Mata Temple in Nalanda

शीतला माता मंदिर में भगदड़ के दौरान 8 लोगों की मौत

Bihar: बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं. सूचना पाकर मौके पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी मृतकों के परिजनों के लिए आपदा प्रबंधन विभाग से 4 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये (कुल 6 लाख रुपये प्रति व्यक्ति) की सहायता राशि देने की घोषणा की है.

महिला श्रद्धालु ने लापरवाही का लगाया आरोप

भगदड़ मचने के बाद एक महिला श्रद्धालु ममता देवी ने बताया, “मंगलवार को यहां हमेशा भीड़ रहती है. लोग शीतला माता के दर्शन के लिए आते हैं. हम लोग भी पटना से दर्शन के लिए आए हैं. लेकिन अचानक भगदड़ मच गई, और लोगों की जान चली गई. यह सब प्रबंधन की लापरवाही की वजह से हुआ. यहां बहुत ज्यादा भीड़ है और प्रशासन का कोई भी व्यक्ति यहां मौजूद नहीं है.”

ये भी पढे़ंः प्रयागराज में रेप-हत्या के दोषी को फांसी की सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया, 8 साल की मासूम के साथ की थी हैवानियत

सरकार ने दिए जांच के आदेश

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, “घटना के बाद आयुक्त को मौके पर भेजा गया है. सरकार ने मुख्य सचिव को जांच के आदेश दिए गए हैं. उसमें भगदड़ के कारणों की भी जांच होगी. जांच की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.”

कैसे हुआ हादसा?

चैत्र महीने का अंतिम मंगलवार होने की वजह से मंदिर परिसर में भीड़ ज्यादा बढ़ गई थी. शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस दौरान श्रद्धालु जल्दी दर्शन करने के चक्कर में कतार तोड़कर अंदर जाने का प्रयास करने लगे. तभी अचानक भगदड़ मच गई और अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया.

ज़रूर पढ़ें