‘मौला मेरा यार मिला दे…’, पवन सिंह को नहीं भूल पा रहीं ज्योति, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल वीडियो

Jyoti Singh Viral Video: कानूनी विवाद और आपसी दूरियों के बीच भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसको लेकर फैंस भी इमोशनल हो गए.
Pawan Singh And Jyoti Singh

पवन सिंह और ज्योति सिंह

Jyoti Singh Viral Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का विवाद किसी के छिपा नहीं है. कई बार दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ नाराजगी जता चुके हैं. अब सिर्फ यह घरेलू विवाद नहीं रहा, बल्कि कानूनी रूप ले लिया है. कानूनी विवाद और आपसी दूरियों के बीच पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसको लेकर फैंस भी इमोशनल हो गए.

ज्योति सिंह ने यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ज्योति सिंह का दर्द अब छलक रहा है. वीडियो शेयर करते हुए बैकग्राउंड में ‘मौला मेरा यार मिला दे’ गाना लगाई हैं. यह वीडियो शेयर होने के बाद उनके फैंस पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, इसको लेकर पवन सिंह और ज्योति सिंह दोनों में से किसी का कोई बयान नहीं आया है.

कोर्ट में चल रहा केस

पवन और ज्योति का रिश्ता अब कानूनी विवाद का रूप ले लिया है. कई सालों से कोर्ट की दहलीज पर है. पवन सिंह ने तलाक का केस न्यायालय में लगाया है, जो फिलहाल विचाराधीन है. दोनों सिर्फ कोर्ट में ही मिलते हैं. इसके अलावा दोनों को एक साथ मिलते नहीं दिखाई देते हैं. हाल ही में कोर्ट में सुनवाई हुई थी. पिछली 2 सुनवाई की अगर बात करें, तो पहली सुनवाई के दौरान पवन सिंह और दूसरी सुनवाई के दौरान उनकी पत्नी ज्योति गैर हाजिर रहीं. जिसकी वजह से मामला अभी भी विचाराधीन है.

ये भी पढ़ेंः सुहागरात के दिन सो गया पति तो दुल्हन ने कर दिया कांड, सुबह उठते ही उड़े होश

कोर्ट में क्या बोले पवन सिंह?

पवन सिंह ने कोर्ट से साफ कहा कि वह अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहते हैं. इस मामले को ‘वन टाइम सेटलमेंट’ के जरिए खत्म करना चाहते हैं. वहीं ज्योति सिंह सुलह कराने को लेकर अभी भी अड़ी हुई हैं. उनका कहना है कि बातचीत के बाद कुछ निष्कर्ष निकाला जा सकता है. फिलहाल, दोनों के बीच दूरियां बनी हुई हैं.

ज़रूर पढ़ें