भारी बारिश के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे बंद, खंडाला एग्जिट के पास लैंडस्लाइड से भारी तबाही

Mumbai-Pune Expressway Blocked: भारी बारिश के बीच मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के खंडाला एक्जिट के पास भारी लैंडस्लाइड हुआ है. जिसकी वजह से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है.
Mumbai Pune Expressway Landslide Video

भारी बारिश के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे बंद

Expressway Blocked After Landslide: इन दिनों बारिश के मौसम में देशभर में पानी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. मुंबई में हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. जगह-जगह पर जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है. कई जगहों पर पेड़ गिरने और पानी में करंट फैलने जैसी स्थिति बन गई है. भारी बारिश के बीच मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के खंडाला एक्जिट के पास भारी लैंडस्लाइड हुआ है. जिसकी वजह से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है.

यह हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के ‘मिसिंग लिंक’ सेक्शन पर खंडाला एग्जिट के पास हुआ है. जिसके चलते मुंबई जाने वाली लेन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. रास्ते को खोलने की कोशिशें लगातार जारी हैं. मौके बचाव दल की टीम पहुंचकर रेस्क्यू करने में जुटी है.

बता दें, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, जो मिसिंग लिंक के नाम से मशहूर है. वह दो महीने पहले ही चालू हुआ था. लेकिन दो महीने बाद ही पहली बारिश में लैंडस्लाइड के बाद उस पर कई सवालिया निशान खड़े हो गए हैं. यह एक्सप्रेसवे 6695 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया था.

ये भी पढ़ेंः भारत के लिए गुड न्यूज, उर्वरक से लदे होर्मुज स्ट्रेट से निकले 15 जहाज

कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

लैंडस्लाइड का सबसे अधिक असर यातायात पर देखने को मिला है. लैंडस्लाइड की वजह से मलबा सड़क पर आ जाने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है. पुलिस और हाईवे प्रशासन की टीमें मलबा हटाने और ट्रैफिक को सामान्य करने में जुटी हुई हैं. इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और घाट क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है.

ज़रूर पढ़ें