सपनों के लिए बड़ी चुनौती बन गया नशा… मन की बात में बोले PM मोदी- नशे से मुक्ति जरूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Narendra Modi Man Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 29 नवंबर को मन की बात के 140वें एपिसोड में नशे की लत पर बात की है. पीएम मोदी ने कहा कि नशा युवाओं के सपनों की राह में बड़ी चुनौती है.आज ऐसे कितने ही उदाहरण देखने को मिले हैं जिन्होंने ड्रग्स के खिलाफ जीवन की लड़ाई लड़ी है.
पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि मुझे संतोष है कि आज देश में नशे के खिलाफ समाज की सक्रियता बढ़ रही है. ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ भी जोरों पर चल रहा है. देश में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ भी जोरों पर चल रहे हैं. ऐसे बहुत से प्रेरक उदाहरण सामने आए है, जहां युवाओं ने अपनी इच्छा शक्ति से नशे की लत को हरा दिया.
युवक ने पीएम को बताया कैसे लगी नशे की लत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक युवक से हुई बातचीत के बारे में भी जिक्र किया. जिसने पीएम को बताया था कि कैसे उसे छोटी उम्र में ही नशे की लत लग गई थी. युवक ने बताया कि वह दिल्ली के सदर बाजार में रहता था. मैं देखता था कि लोग आसपास नशा कर रहे थे. मैंने 10वीं में पहली बार नशा किया. उस समय इसे शौक के तौर पर किया था, बाद में पता ही नहीं चला कि यह शौक कब लत बदल गया. बाद में इसकी इतनी बुरी आदत लग गई कि सारे पैसे घर के वहीं खर्च कर देता था.
‘IGOT कर्मयोगी’… इस Platform पर सरकारी कर्मचारियों के लिए 17 भारतीय भाषाओं में 7 हजार से ज्यादा कोर्स उपलब्ध हैं। लाखों सरकारी कर्मचारियों ने अनेकों कोर्स पूरे किए हैं। कोई Artificial Intelligence की पढ़ाई कर रहा है, तो कोई Indian sign language सीख रहा है। #MannKiBaat https://t.co/ePuFCuWxw4
— BJP (@BJP4India) November 29, 2026
प्रधानमंत्री ने युवक से पूछा कि इस तरह की लत से वह कैसे बाहर निकला? तो युवक ने बताया कि जब वह छोटा था तभी उसे माता पिता की मौत हो गई थी. उसके बाद केवल एक ही सहारा था वो थे नाना-नानी, लेकिन उनकी जब मौत हुई तो वह पूरी तरह से अनाथ हो गया था. नशे की लत उस समय भी थी. लेकिन , दोस्त भी पैसा मांगने पर मना कर देते थे. फिर तय किया कि उसे छोड़ देना चाहिए. यही वजह है कि नशा छोड़ने के लिए वह खुद वसंत कुंज में एक नशा मुक्ति केंद्र पहुंचा और अपनी जिंदगी खुद बदली ली.
प्रधानमंत्री ने युवक को नशा छोड़ने के लिए बधाई दी. इसके साथ ही यह भी कहा कि उसकी यह हिम्मत और लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेगी.
Igotkarmyogi पर भी की पीएम मोदी ने बात
PM मोदी ने इस दौरान Igotkarmyogi पर भी बात की. उन्होंने कहा कि ‘IGOT कर्मयोगी’ इस Platform पर सरकारी कर्मचारियों के लिए 17 भारतीय भाषाओं में 7 हजार से ज्यादा कोर्स उपलब्ध हैं. लाखों सरकारी कर्मचारियों ने अनेकों कोर्स पूरे किए हैं. कोई Artificial Intelligence की पढ़ाई कर रहा है, तो कोई Indian sign language सीख रहा है.



