Tamil Nadu Election Results 2026: थलापति विजय की ब्लॉकबस्टर एंट्री, रुझानों में TVK ने स्टालिन को दिया झटका

Tamil Nadu Election Results: तमिलनाडू विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजो के लिए वोटों की गिनती लगातार जारी है. शुरुआती में रुझानों में एक्टर थलापति विजय की TVK ने चौंकाते हुए बड़ी बढ़त बना ली है.
Actor Vijay

थलापति विजय

Tamil Nadu Election Results: तमिलनाडू विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजो के लिए वोटों की गिनती लगातार जारी है. शुरुआती में रुझानों में मशहूर एक्टर थलापति विजय की TVK ने चौंकाते हुए बड़ी बढ़त बना ली है. अभी तक के रुझानों के अनुसार टीवीके ने डीएमके को पीछे छोड़ते हुए 100 सीटों पर बढ़त बना ली है. इस तरह से टीवीके ने राज्य में अपना जलवा बिखेरती हुई नजर आ रही है.

राजनीतिक जानकार क्या कहते है?

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि TVK राज्य में सियासी समीकरण बदल सकती है. कुछ एग्जिट पोल्‍स में टीवीके को 98 से 120 सीटों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा था. तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 118 है. ज्‍यादातर एग्जिट पोल्‍स ये दावा कर रहे हैं कि इस बार राज्‍य में डीएमके की वापसी होने जा रही है. लेकिन कुछ एग्जिट पोल्‍स ये भी दावा कर रहे हैं कि AIADMK 22 से 32 सीटों हासिल कर सकती है. ऐसे में टीवीके के विजय की भूमिका काफी अहम हो जाएगी.

टीवीके ने कर दिया कमाल

234 निर्वाचन क्षेत्रों से आ रहे रुझानों के बीच टीवीके की शुरुआती बढ़त इस बात का संकेत है कि यह चुनाव अब द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के बीच कोई सीधा मुकाबला नहीं रह गया है. अभी तक के रुझानों के मुताबिक टीवीके को न केवल एक ‘गेम-चेंजर’ के तौर पर बल्कि उस मुकाबले में सबसे आगे चलने वाले (front-runner) के तौर पर स्थापित होती दिख रही है.

ज़रूर पढ़ें