NEET Exam Date: 21 जून को फिर होगी नीट परीक्षा, NTA ने जारी की नई डेट, पेपर लीक के चलते रद्द हुआ था एग्जाम

NEET UG 2026 Rescheduled Date: 21 जून को नीट परीक्षा दोबारा कराई जाएगी. NTA ने डेट जारी किया है. 3 मई को पेपर लीक के चलते एग्जाम रद्द हुआ था.
NEET UG 2026 Exam

NEET Exam के लिए छात्रों को रेलवे का तोहफा, MP में चलेगी स्पेशल ट्रेन

NEET Exam Date: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 अब 21 जून को नीट परीक्षा दोबारा कराई जाएगी. NTA ने इसके लिए आधिकारिक डेट की घोषणा कर दी है. 3 मई को पेपर लीक के चलते एग्जाम रद्द हुआ था. लेकिन अब दोबारा परीक्षा कराने की खबर लाखों छात्रों के लिए राहत भरी है.

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, NEET (UG) 2026 परीक्षा तिथि की घोषित की जा रही है. भारत सरकार की स्वीकृति से राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित करने का कार्यक्रम निर्धारित किया है. उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें.

22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

NTA ने छात्रों और अभिभावकों से अनुरोध करते हुए सहा कि किसी भी अफवाहों पर पर ध्यान नहीं दें. आधिकारिक जानकारी NTA से ही प्राप्त करें. बता दें, 3 मई को देश भर में NEET-UG की परीक्षा हुई थी, लेकिन इसे पेपर लीक के चलते रद्द कर दिया गया था. पेपर लीक को लेकर देशभर के छात्रों में नाराजगी साफ देखने को मिली. इस परीक्षा में करीब 22 लाख बच्चे बैठे थे, ऐसे में अब सभी अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा देनी होगी.

ये भी पढ़ेंः NEET पेपर लीक मामले में छात्रों का विरोध, अहमदाबाद में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को दिखाए काले झंडे

31 जून को होगी परीक्षा

पेपर लीक मामले में अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. एनटीए ने बताया कि सरकार नीट परीक्षा 2026 के पेपर लीक को लेकर सीबीआई को जांच सौंप सकती है. नई एग्जाम डेट के साथ ही एनटीए ने छात्रों को बड़ी राहत दी है. छात्रों को दोबारा परीक्षा के लिए फिर से अप्लाई करने की जरूरत नहीं है. यानी अब छात्र 3 मई की जगह सीधे 21 जून को एग्जाम दे सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें