जब जितेंद्र मिश्रा ने PM मोदी से पूछा- क्या मैं आपकी कार में चल सकता हूं सर? मिला था ये जवाब

Ram Mandir Trust CEO Jitendra Mishra: राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ जितेंद्र मिश्रा का अब एक इंटरव्यू के दौरान दिया गया बयान वायरल होने लगा है. सीईओ ने इस दौरान अपनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान बातचीत को लेकर कहा कि जब 13 मई को पीएम मोदी आदमपुर पहुंचे थे, तो उन्हें […]
Jitendra Mishra With PM Modi

जब राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO ने PM मोदी से पूछा- क्या मैं आपकी कार में आपके साथ यात्रा कर सकता हूं सर?

Ram Mandir Trust CEO Jitendra Mishra: राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ जितेंद्र मिश्रा का अब एक इंटरव्यू के दौरान दिया गया बयान वायरल होने लगा है. सीईओ ने इस दौरान अपनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान बातचीत को लेकर कहा कि जब 13 मई को पीएम मोदी आदमपुर पहुंचे थे, तो उन्हें रिसीव करने मैं गया था. इस दौरान पीएम मोदी पूछा था, “क्या मैं आपकी कार में आपके साथ यात्रा कर सकता हूं सर?” जानें पीएम मोदी ने क्या कहा?

दरअसल, यह वाक्या ANI को दिए इंटरव्यू के दौरान का है. जहां सीईओ जितेंद्र मिश्रा ने बताया था कि ऑपरेशन सिंदूर खत्म होने के तीन दिन बाद पीएम मोदी आदमपुर पहुंचे थे. इस दौरान पीएम मोदी वहां के सैनिकों से मुलाकात करना चाहते थे, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लड़ाई लड़ी और जीती. उस दौरान मैं एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ था तो उन्हें रिसीव किया. इस दौरान उनसे पूछा कि क्या मैं आपकी कार में आपके साथ यात्रा कर सकता हूं?

क्या बोले पीएम मोदी?

जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि मेरे सवालों को सुनते हुए पीएम मोदी ने माइक्रो सेकंड भी नहीं लिया और कहा, हां, ऑफ कोर्स, चलिए. इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक पीएम मोदी का साथ मिला. मैं बहुत खुशनसीब हूं कि पीएम मोदी के साथ डेढ़ घंटे तक बातचीत करने और उन्हें सुनने का अनुभव मिला.

ये भी पढ़ेंः कौन हैं रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा? बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO

जितेंद्र मिश्रा ने आगे बताया कि पीएम मोदी को इस दौरान S-400 साइट पर ले गए. उन्होंने एयरफील्ड का दौरा किया. पीएम मोदी को दिखाया कि हम सेना के साथ मिलकर कैसे काम करते हैं और एयर डिफेंस में सेना की क्या भूमिका है? इस दौरान पीएम ने कई जानकारियां लीं.

पीएम से मुलाकात के दौरान था हैरानः जितेंद्र मिश्रा

जितेंद्र मिश्रा ने उस दौरान की मुलाकात को याद करते हुए कहा कि सच कहूं तो मैं खुद हैरान था कि प्रधानमंत्री के पास इतनी बड़ी जिम्मेदारी होती है. उन्हें देश के हर पहलू के बारे में कैसी-कैसी ब्रीफिंग मिलती होगी. लेकिन उन्हें तो सबकुछ पता था. पीएम मोदी कई हथियारों के नाम को जानते थे. यह सुनकर मैं खुद हैरान रह गया.

ज़रूर पढ़ें