WhatsApp नहीं अब WeChat का इस्तेमाल करेगी पाकिस्तानी सेना! भारत में बैन है ये ऐप, क्यों लिया फैसला?
WhatsApp छोड़ WeChat का इस्तेमाल करेगी पाकिस्तान की सेना!
Army Shifts To WeChat: पाकिस्तान की सेना अब WhatsApp नहीं यूज कर पाएगी. WhatsApp की जगह पर WeChat के इस्तेमाल का निर्देश दिया गया है. बता दें, WeChat बातचीत के जरिया का प्लेटफॉर्म है, जो भारत में बैन है. बता दें, WhatsApp अमेरिकी कंपनी मेटा का प्लेटफॉर्म है, जबकि WeChat चीन का ऐप है. यहां जानें पाकिस्तानी सेना ने क्या कहा? और क्यों भारत में WeChat बैन है.
सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की सेना ने अपने सभी सैन्य अधिकारियों और जवानों को एक इंटर्नल ऑर्डर जारी किया है. जिसमें साफ कहा कि सभी WhatsApp को धीरे-धीरे बंद करने का प्रयास करें और इसकी जगह पर WeChat का इस्तेमाल करें. हालांकि, पाकिस्तान की सेना ने कोई आधिकारिक रूप से सार्वजनिक आदेश जारी नहीं किया है. लेकिन सूत्रों का कहना है कि जल्द ही WeChat का इस्तेमाल शुरू कर दिया जाएगा.
क्यों बंद किया WhatsApp
मीडिया रिपोर्ट की माने तो पाकिस्तानी सेना को डर है कि WhatsApp के माध्यम से निगरानी, डेटा लीक और बातचीत इंटरसेप्ट का खतरा ज्यादा है. इसलिए पाकिस्तान की सेना WhatsApp का इस्तेमाल न करके WeChat का इस्तेमाल शुरू करने की तैयारी कर रही है. WeChat में भी WhatsApp जैसी लगभग सभी सुविधाएं मिलती हैं. इस ऐप में भी वीडियो कॉल, फाइल शेयरिंग, पेमेंट और कई दूसरी डिजिटल सेवाएं भी मिलती हैं. यह ऐप चीन में बहुतायत संख्या में इस्तेमाल किया जाता है.
ये भी पढे़ंः अब बिना पैसे करें खरीदारी, Flipkart लेकर आया नई Pay Later सर्विस, जानें यह सुविधा कैसे काम करती है
भारत में बैन है WeChat
पाकिस्तान की सेना जिस WeChat को बढ़ावा देने के प्रयास में है. वह भारत में कई सालों से बैन है. भारत में WeChat साल 2020 में ही बैन हो गया था. सरकार का मानना था कि इस ऐप से नेशनल सिक्योरिटी को खतरा है. ऐसे में सरकार ने इस ऐप को बंद करने का फैसला लिया.