Petrol-Diesel Price Today: 2 बार में 4 रुपए बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर का आज का रेट

Petrol-Diesel Price Today: हाल ही में पेट्रोल-डीजल के दो बार में 4 रुपए दाम बढ़ाए गए. जिसके बाद कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए के पार पहुंच गए हैं. वहीं, डीजल भी करीब 17 राज्यों में 90 रुपए प्रति लीटर के ऊपर चल रहा है.
Petrol-Diesel Price Hike

पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol-Diesel Price Today: हाल ही में पेट्रोल-डीजल के दो बार में 4 रुपए दाम बढ़ाए गए. जिसके बाद कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए के पार पहुंच गए हैं. वहीं, डीजल भी करीब 17 राज्यों में 90 रुपए प्रति लीटर के ऊपर चल रहा है. हालांकि, मिडिल ईस्ट जंग शुरू होने के बाद अब तक सिर्फ दो बार ही दाम बढ़ाए गए. अन्य देशों की अपेक्षा में भारत में बहुत कम दाम बढ़ाया गया है. यहां जानें आज का पेट्रोल-डीजल के दाम.

शहर का नामडीजल की कीमत (प्रति लीटर)पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर)
भोपाल₹95.91₹110.75
दिल्ली₹91.58₹98.64
मुंबई₹94.08₹107.59
कोलकाता₹96.07₹109.70
लखनऊ₹91.73₹98.40
पटना₹96.05₹110.02
जयपुर₹94.50₹109.32
नोएडा₹92.21₹98.91
बेंगलुरु₹95.04₹107.12

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए घरेलू गैस सिलेंडर के भी दाम बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि पेट्रोल-डीजल के दाम 2022 के बाद पहली बार बढ़ाया गया है. आज लोगों के लिए राहत की खबर ये रही कि पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. यानी फिलहाल तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.

ये भी पढ़ेंः 8 लाख मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल आज, देशभर में बंद रहेंगी दवा दुकानें, जानें AIOCD की मांगें

क्यों बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम?

मिडिल ईस्ट जंग की वजह से कच्चे तेल की कीमत आसमान छूने लगी हैं. क्रूड ऑयल को जंग शुरू होने से पहले करीब 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था. आज वह 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया है. कच्चे तेल में भारी उछाल की वजह से तेल-गैस कंपनियों पर दबाव बढ़ा, जिसकी वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई.

ज़रूर पढ़ें