‘जीवन के अंतिम क्षण तक जुटा रहूंगा…’, ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया जवाब!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में किसानों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर भी पलटवार किया है. उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा. प्रधानमंत्री ने अपनी इस टिप्पणी को किसी वाकये के साथ नहीं जोड़ा, लेकिन उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर विवाद हो रहा है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाली टिप्पणी की थी, जिस पर काफी विवाद हो रहा है. ऐसे में पीएम मोदी के इस बयान को उससे जोड़कर देखा जा रहा है. खड़गे की इस टिप्पणी के बाद बीजेपी ने देशभर में प्रदर्शन कर विरोध जताया था.
पीएम ने कहा कि पहले किसान को पता लगाने में मुश्किल होती थी कि उसके खेत को कौन सी खाद चाहिए. आज 26 करोड़ से ज्यादा सॉइल हेल्प कार्ड देश के किसानों के पास हैं. इनसे खेती के तरीकों में आधुनिकता आई है.
जीवन के अंतिम क्षण तक आपकी सेवा में ही जुटा रहूँगा। – आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी https://t.co/JbVxrc15sE
— Nitin Nabin (@NitinNabin) October 30, 2026
कुछ लोगों को विकास करता हुआ भारत अच्छा नहीं लगता- पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुर्भाग्य से कुछ लोगों को विकास करता हुआ भारत अच्छा नहीं लग रहा है. ये ऐसे लोग हैं, जो देश को मुश्किल में देखना चाहते हैं. जब देश पर संकट आता है, तो इनको खुशी मिलती है, इसका ताजा उदाहरण है, ईरान और खाड़ी देशों के आस पास चल रहे युद्ध. इस दौरान भारत जब एकजुट होकर इसका सामना करने में जुटा था, तब ये लोग अफवाहें फैला रहे थे.
आगे कहा कि किसानों को खाद के लिए डराया गया. बहनों को डराया गया कि अब गैस नहीं मिलेगी. इनका प्लान देश में अफरा-तफरी फैलाने का था, ताकि ये मोदी को बदनाम कर सकें. मैंने कहा था कि मोदी आपके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा. देखिए, यह युद्ध आज भी चल रहा है, लेकिन मोदी ने किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी.
ये भी पढ़ें: INDIA गठबंधन में स्वामी प्रसाद मौर्य की एंट्री पर अखिलेश का इनकार, बोले- हमारी सीटों में नहीं आते