लाल किले पर पहली बार गूंजेंगे ‘वंदे मातरम्’ के सुर, 5 हजार खास मेहमान बनेंगे गवाह, जानें इस बार और क्या होगा खास

Independence Day 2026: देश को आजाद हुए 79 साल होने जा रहा है. इस बार का स्वतंत्रता दिवस हर बार से खास होने जा रहा है.
Independence Day 2026

लाल किला

Independence Day 2026: देश को आजाद हुए 79 साल होने जा रहा है. हर साल 15 अगस्त के मौके पर लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री ध्वजारोहण (Flag Hoisting) करते हैं. लेकिन इस बार का स्वतंत्रता दिवस हर बार से खास होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त, 2026 को दिल्ली के लाल किले से 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे. यह भव्य कार्यक्रम राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150 साल पुरानी विरासत को याद करने और 2047 तक भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने के संकल्प के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

आयोजन की सबसे खास बात

इस बार के स्वतंत्रता दिवस की सबसे खास बात ये है कि इतिहास में पहली बार लाल किले पर वंदे मातरम् की प्रस्तुति दी जाएगी. इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए भारतीय सेना समन्वय सेवा (coordinating service) की भूमिका निभा रही है. ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ की कमान लेफ्टिनेंट कर्नल अर्जुन सिंह संभालेंगे. वहीं पुलिस के दल की कमान एडिशनल DCP विनीत कुमार संभालेंगे.

बैठने की जगहों के नाम

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए, बैठने की जगहों के नाम भारत की प्रमुख झीलों के नाम पर रखे गए हैं. इनमें बड़खल, भीमताल, चंद्रताल, चिल्का, दलपत सागर, डिमना, दूधसागर, हाफलोंग, हरिके, हुसैन सागर, कंवर, कांकरिया, कोलेरू, लोकतक, लोनार, पैंगोंग त्सो, पुलिकट, पुष्कर, रवींद्र सरोवर, रामगढ़ ताल, रुद्रसागर, साख्य सागर, शांति सागर, वेम्बनाड और वुलर शामिल हैं.

इस बार के स्वतंत्रता दिवस की खास बातें

1.थीम: इस बार स्वतंत्रता दिवस की मुख्य थीम ‘युवा शक्ति और विकसित भारत 2047 की ओर’ रखी गई है.

2.वंदे मातरम् के 150 वर्ष: राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के प्रकाशन के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इसे पहली बार लाल किले की प्राचीर से आधिकारिक तौर पर गाया जाएगा.

3.6 अंतरे गाए जाएंगे: रक्षा मंत्रालय के अनुसार, पीएम मोदी के आगमन पर राष्ट्रगान से ठीक पहले वंदे मातरम् के सभी 6 अंतरे गाए जाएंगे.

4.’वंदे मातरम्’ लाइव फॉर्मेशन: ज्ञानपथ पर 2,500 NCC कैडेट्स और ‘माई भारत’ के वॉलंटियर्स मानव श्रृंखला बनाकर हिंदी में “वंदे मातरम्” शब्द की आकृति बनाएंगे.

5.हेलिकॉप्टर से खास फूलों की वर्षा: वायुसेना के Mi-17 हेलिकॉप्टर हवा में ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ का बैनर लहराते हुए मेहमानों पर फूलों की बारिश करेंगे.

5.खास मेहमान (Special Guests): समारोह में करीब 5,000 खास मेहमान शामिल हो रहे हैं. इनमें युवा इनोवेटर्स, स्टार्टअप फाउंडर्स, किसान, कारीगर, सफाई कर्मचारी और सरकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं.

6.ओलंपियाड विजेता प्राचीर पर: अंतरराष्ट्रीय फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ्स ओलंपियाड 2026 के 19 भारतीय पदक विजेता लाल किले की प्राचीर पर बैठेंगे.

7.सांस्कृतिक विविधता: दिल्ली के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1,500 से अधिक लोग पारंपरिक पोशाक पहनकर इसमें हिस्सा लेंगे.

8.देशभर में सैन्य बैंड की गूंज: स्वतंत्रता दिवस की शाम को देश के अलग-अलग 343 स्थानों पर सैन्य और अर्धसैनिक बलों के बैंड देशभक्ति की धुनें बजाएंगे.

ये भी पढे़ं- ‘क्या आप भी अक्षम हैं’, अवैध खनन मामले में HC का ग्वालियर कलेक्टर से तीखा सवाल, सहायक खनिज अधिकारी को किया सस्पेंड

ज़रूर पढ़ें