‘एक नहीं तीन बार हुई केतन को मारने की कोशिश…’, पुलिस पूछताछ में सिया ने क्या-क्या बताया?
Pune Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के चर्चित केतन हत्याकांड मामले में लगातार खुलासे हो रहे हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे नई तरह की जानकारी सामने आ रही है. शुरुआत में इस पूरे मामले को एक सामान्य एक्सीडेंट माना गया था. लेकिन जांच में यह पूरा मामला मर्डर में बदल गया. इस मामले में पुलिस ने केतु की होने वाली पत्नी सिया और उसके कथित बॉयफ्रेंड चेतन को गिरफ्तार किया है. पुलिस पूछताछ में सिया ने बताया कि इससे पहले भी उसे मारने की कोशिश की गई थी.
पुलिस की बात को अगर माना जाए तो 26 साल के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने उसे मारने की कई बार कोशिश की है. हालांकि उसमें वे लोग कामयाब नहीं हो पाए.
आखिरकार 18 जून को लोहागढ़ किले में उसे खाई में धकेल कर वे अपने मकसद कामयाब हो गए. ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के मुताबिक, जांचकर्ताओं का कहना है सिया और उसका बॉयफ्रेंड…दोनों सही वक्त, हालात और जगह की तलाश में थे. ताकि हर हाल में प्लान अपने अंजाम तक पहुंचे सके.
सबसे पहले सांप का लिया बहाना
जांच के दौरान एक और चौंकाने वाली बात सामने आई.पुलिस के अनुसार, मौत से चार दिन पहले भी लोहगढ़ ट्रेक के दौरान सिया ने कथित रूप से केतन को धक्का दिया था.उस समय उसने दावा किया था कि वह उन्हें सांप से बचाने की कोशिश कर रही थी. हालांकि उस समय प्लान सक्सेसफुल नहीं हो पाया. इसी तरह की कोशिश सिया ने केतन को मारने की तीन बार की.
सीसीटीवी से खुला राज
मामले में एक हुडी पहने संदिग्ध युवक भी पुलिस के रडार पर आया. सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान चेतन चौधरी के रूप में हुई.बताया गया कि उसने पहचान छिपाने के लिए अपना मोबाइल घर पर छोड़ दिया था और किले तक पहुंचा था.
नवंबर में होने वाली थी शादी
केतन और सिया की शादी नवंबर में होने वाली थी.दोनों परिवार इस समारोह पर करोड़ों रुपये खर्च करने की तैयारी कर रहे थे.पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि कुछ समय पहले बाली में होने वाला प्री-वेडिंग फोटोशूट भी आखिरी समय में रद्द हो गया था, क्योंकि केतन का पासपोर्ट गायब हो गया था.जांचकर्ताओं को शक है कि पासपोर्ट जानबूझकर छिपाया गया था.
फिलहाल सिया गोयल और चेतन चौधरी को हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है.पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.