पंजाब में मंत्री संजीव अरोड़ा ED की छापेमारी के बाद गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला
मंत्री संजीव अरोड़ा
ED raid Chandigarh: पंजाब में पिछले एक महीने से लगातार ईडी की छापेमारी हो रही है. इसके कारण लगभग हर नेता कोई टेंशन में है. इसी तरह पंजाब की राजनीति में शनिवार सुबह उस वक्त हलचल बढ़ गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी. जांच एजेंसी की टीम ने चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास समेत कई परिसरों में तलाशी अभियान चलाया है. छापेमारी के बाद ईडी ने दोपहर में मंत्री को गिरफ्तार कर लिया है.
ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में की गई है. अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत चलाया जा रहा है. जांच के दायरे में कुछ कारोबारी और रियल एस्टेट से जुड़े दस्तावेज भी बताए जा रहे हैं, ईडी की टीमों ने एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की है.
शनिवार सुबह ईडी की टीम भारी सुरक्षा बल के साथ मंत्री के आवास पहुंची थी. इसके अलावा गुरुग्राम और पंजाब के कुछ अन्य स्थानों पर भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया है.
पहले भी हो चुकी इस तरह की छापेमारी
यह पहली बार नहीं है जब संजीव अरोड़ा ईडी की जांच के घेरे में आए हों. इससे पहले अप्रैल 2026 में भी उनके और उनसे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ FEMA मामले में कार्रवाई हुई थी. वहीं 2024 में कथित जमीन घोटाले और औद्योगिक जमीन के गलत इस्तेमाल को लेकर भी जांच एजेंसी ने छापेमारी की थी.
सीएम भगवंत मान ने उठाए सवाल
ईडी की ताजा कार्रवाई पर पंजाब की सियासत भी गरमा गई है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. दूसरी तरफ विपक्ष इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर सवाल उठा रहा है.
फिलहाल ईडी की तलाशी जारी है और एजेंसी की ओर से आधिकारिक तौर पर बरामदगी या आगे की कार्रवाई को लेकर कोई डिटेल शेयर नहीं की गई है.
ये भी पढ़ें: Suvendu Adhikari Oath Live: सुभेंदु के शपथ ग्रहण में शामिल होने पीएम मोदी पहुंचे कोलकाता, 21 राज्यों के सीएम मौजूद