पंजाब विधानसभा विशेष सत्र में बवाल! CM भगवंत मान पर नशे में आने का आरोप, कांग्रेस का वॉकआउट
भगवंत मान
Punjab Cm Bhagwant Mann: देशभर में इन दिनों पंजाब चर्चा में बना हुआ है. इसके पीछे की वजह पिछले दिनों हुआ राजनीतिक घटनाक्रम हैं, तो वहीं अब सीएम भगवंत मान पर विपक्ष की तरफ से गंभीर आरोप लगाए गए हैं. नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की तरफ से दावा किया गया कि विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नशे की हालत में नजर आए थे. कांग्रेस की तरफ से मांग की गई कि सूबे के CM-विधायकों का डोप टेस्ट कराया जाए. हालांकि स्पीकर ने इस तरह के टेस्ट से साफ तौर पर इंकार कर दिया.
नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने सवाल उठाते हुए कहा कि गर राज्य का मुखिया ही सदन में नशे की स्थिति में मौजूद हो, तो ऐसी कार्यवाही का क्या औचित्य रह जाता है. उन्होंने सभी विधायकों का डोप टेस्ट कराने की मांग भी की. इस मामले में कांग्रेस का साथ शिरोमणि अकाली दल ने भी दिया और जांच की मांग की.
Cm @BhagwantMann was found drunk in the Vidhan Sabha today !
— Sukhpal Singh Khaira (@SukhpalKhaira) May 1, 2026
We @INCIndia walked out of the house demanding from the Speaker @SpeakerSandhwan that an alcohol test of Cm @BhagwantMann be conducted and we offered to undertake the test ourselves too.
The conduct of… pic.twitter.com/H4mPdN4Gcd
विधानसभा सत्र के दौरान स्पीकर ने मुख्यमंत्री और सभी विधायकों का अल्कोमीटर व डोप टेस्ट कराने की मांग ठुकरा दी. इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने स्पीकर को पत्र दिया था. यही वजह है कि सदन में जमकर हंगामा देखने को मिला.
कांग्रेस विधायकों ने किया वॉकआउट
विधानसभा के भीतर इस विवाद के चलते कांग्रेस विधायकों ने वॉकआउट किया. पार्टी के अन्य नेताओं ने भी आरोपों को दोहराते हुए मेडिकल जांच की मांग उठाई. कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खेरा ने कहा कि मुख्यमंत्री का अल्कोहल टेस्ट कराया जाना चाहिए. ताकि सच्चाई सामने आ सके.
आप ने नहीं दिया कोई जवाब
इस पूरे घटनाक्रम के बीच आम आदमी पार्टी ने आधिकारिक तौर पर सीधे आरोपों का विस्तृत जवाब नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर विपक्ष के दावों को राजनीति से प्रेरित बताया जा रहा है. वहीं, दिल्ली की राजनीति से जुड़ी स्वाति मालीवाल ने भी इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी और आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की.
हाल के दिनों में आम आदमी पार्टी आंतरिक और बाहरी दोनों तरह के दबावों का सामना कर रही है. ऐसे में यह विवाद पार्टी के लिए नई चुनौती बन सकता है. फिलहाल, पूरे मामले पर सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, लेकिन विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है.
ये भी पढ़ें: बंगाल में ‘स्ट्रांग रूम’ की सुरक्षा को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग के बाद हाईकोर्ट से ममता को झटका