पंजाब कांग्रेस में सब ठीक? राजा वडिंग के खिलाफ पूर्व CM ने खोला मोर्चा, एक सांसद ने दिल्ली में शाह से की मुलाकात

Punjab Congress: पंजाब कांग्रेस में एक टूट की संभावना बढ़ गई है. एक तरफ जहां चन्‍नी और बड‍िंग आमने सामने हैं तो वहीं दूसरी तरफ सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शुक्रवार को गृह मंत्री से मुलाकात की है.
Punjab Congress

Punjab Congress: पंजाब में कांग्रेस के लिए उनके ही नेता मुसीबत बनते जा रहे हैं. ऐसा इसल‍िए क्‍योंकि कई नेता अमरिंदर राजा वडिंग को पंजाब में कांग्रेस अध्यक्ष बनाए रखने के फैसले से खासे नाराज हैं. नाराज नेताओं ने आलाकमान से मांग की है कि इस फैसले पर एक बार फ‍िर व‍िचार किया जाए. इन सब के बीच कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शुक्रवार को गृह मंत्री से मुलाकात कर प्रदेश का सियासी पारा हाई कर दिया है. बंगाल की तृणमूल कांग्रेस के बाद अब पंजाब कांग्रेस में टूट के आसार साफ तौर पर दिखाई देने लगे हैं.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष न बनाए जाने से नाराज पूर्व सीएम और जालंधर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने अपने घर मोरिंडा में कांग्रेस नेताओं के साथ इमरजेंसी मीटिंग की. इसमें 3 मौजूदा विधायक समेत 26 नेता शामिल हुए.इस बैठक में तय किया गया कि वे अपनी बात आलाकमान के पास रखेंगे.

पूरे मामले केा लेकर सबसे पहले मनीष तिवारी का र‍िएक्‍शन सामने आया था. इसके बाद ये तय हो गया था कि पंजाब कांग्रेस के अंदर कुछ भी ठीक नहीं है. मनीष तिवारी ने नई संगठनात्मक टीम और चुनावी समितियों से बाहर किए जाने पर अपनी नाराजगी जाह‍िर की थी.

अम‍ित शाह से मुलाकात के बाद क्‍या बोले सांसद? ‘

सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा गृहमंत्री अम‍ित शाह से मुलाकात के बाद कहा कि पंजाब कांग्रेस के हालात के बारे में चन्नी व राजा वडिंग से पूछें. उन्‍होंने सीधे तौर पर पंजाब में कांग्रेस के मौजूदा हालात के लिए वड‍िंग को ही जिम्‍मेदार ठहराया है. उन्‍होंने कहा कि इस तरह की नौबत नहीं आनी चाहिए थी. तमाम बैठकों और बातचीत के बाद भी यह नौबत आई है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है.

रंधावा ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्री से मिलने का समय पहले ही ले रखा था और यह बैठक पंजाब में कानून-व्यवस्था से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करने के लिए की गई थी. मैंने इस बात पर भी जोर दिया कि आज पूरे पंजाब में जबरन वसूली और धमकियां आम चीजें हो गई हैं.

कैसे शुरू हुआ पूरा व‍िवाद?

कांग्रेस हाईकमान ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पंजाब संगठन का नया ढांचा घोषित किया है. इसमें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को दोबारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए रखने के साथ पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. इसी के साथ ही पूरे व‍िवाद की शुरुआत हो गई.

ये भी पढ़ें:‘चंपत राय को जाना पड़ सकता है जेल…’, पीएम मोदी से आधी रात को हुई बात के बाद बोले विनय कटियार

ज़रूर पढ़ें