Punjab Politics: चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम उम्मीदवार बनाने की मांग, कांग्रेस प्रभारी से आज मुलाकात करेगा बूटा सिंह का परिवार

Punjab CM Face: चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाने की मांग को लेकर आज कांग्रेस के विधायक राणा गुरजीत सिंह के घर पर प्रभारी भूपेश बघेल से चन्नी का खेमा मुलाकात करेगा.
Charanjit Singh Channi

चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाने की मांग

Punjab Politics: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को एक बार फिर सीएम बनाने की मांग उठी है. यह मांग पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह के परिवार ने की है. उनका कहना है कि पंजाब का मुख्यमंत्री दलित समाज से होना चाहिए. इसके लिए पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल से बूटा सिंह का परिवार मुलाकात करेगा. फिलहाल, चरणजीत सिंह को सीएम बनाए जाने की मांग ने पंजाब के सियासी पारा को हाई कर दिया है.

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह सिख राजनीति के बड़े चेहरे हैं. शुक्रवार को उनके बेटे सरबजोत सिंह और बेटी गुरकीरत कौर ने पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की और उन्हें फिर से आगामी चुनाव में सीएम बनाने की मांग की. गुरकीरत कौर ने कहा कि हम चाहते हैं कि पंजाब में कांग्रेस चरणजीत सिंह के नेतृव्य में चुनाव लड़े. हमने इसके लिए पिछले विधानसभा चुनाव में भी मांग की थी.

प्रदेश अध्यक्ष से नाराज है चन्नी का परिवार

दरअसल, जब से पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग बने हैं. तब से चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों के बीच नाराजगी देखी जा रही है. कांग्रेस हाईकमान के फैसले को लेकर चन्नी खेमा बैकफुट पर आ गया है. हालांकि, अभी भी राजा वडिंग प्रदेश अध्यक्ष बने हुए हैं और कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल भी बोल चुके कि प्रदेश अध्यक्ष को लेकर फैसला हाईकमान का है और यह बदला नहीं जा सकता है.

ये भी पढ़ेंः कागज फेंके, अभद्र टिप्पणी की… याचिकाकर्ता का SC में हंगामा, दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

राजा वडिंग पर अनुसूचित जाति को नाराज करने का आरोप

फिलहाल, चरणजीत सिंह को सीएम बनाने की मांग को लेकर आज कांग्रेस के विधायक राणा गुरजीत सिंह के घर पर प्रभारी भूपेश बघेल से चन्नी का खेमा मुलाकात करेगा. इस दौरान कई विधायक शामिल हो सकते हैं. राजा वडिंग पर आरोप है कि उन्होंने पूर्व गृह मंत्री स्व. बूटा सिंह का मजाक उड़ाया था. जिसकी वजह से अनुसूचित जाति समुदाय को नाराज किया था.

ज़रूर पढ़ें