LIVE: रामलीला मैदान में महारैली, जुटने लगे कार्यकर्ता, विपक्ष के प्रदर्शन से CJP ने बनाई दूरी

Ramlila Maidan Rally LIVE: दिल्ली पुलिस ने महारैली को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. 4000 जवान, 200 CCTV, 14 सुरक्षा जोन बनाए गए हैं. ताकि महारैली की वजह से किसी को भी परेशानी न हो.
Ramlila Maidan INDIA Bloc Rally

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन का हल्लाबोल

INDIA Bloc Rally LIVE: देश की राजधानी दिल्ली में आज INDIA गठबंधन ने महारैली आयोजित की है, जिसमें लाखों की तादात में लोगों के पहुंचने की संभावना है. सुबह से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. महारैली में कांग्रेस के साथ ही अखिलेश यादव, ममता बनर्जी समेत कई नेता शामिल हो रहे हैं.

दिल्ली पुलिस ने महारैली को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. 4000 जवान, 200 CCTV, 14 सुरक्षा जोन बनाए गए हैं. ताकि महारैली की वजह से किसी को भी परेशानी न हो. इसके साथ ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है. जिसके अनुसार, कई चौराहों पर रास्तों में बदलाव किया गया है. यात्रियों को भी यात्रा करने के पहले ट्रैफिक चेक करने और समय से घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है. यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स…

▶ Vistaar News YouTube

ज़रूर पढ़ें