Prajwal Revanna: सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को जर्मनी से आते ही SIT ने किया अरेस्ट, कोर्ट में होगी पेशी

Prajwal Revanna Arrested: प्रज्वल रेवन्ना को देर रात बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है. 

प्रज्वल रेवन्ना गिरफ्तार

Prajwal Revanna Arrested: कर्नाटक पुलिस की विशेष जांच दल (SIT) ने सेक्स स्कैंडल मामले में आरोपी जेडीएस के निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना को गिरफ्तार कर लिया है. एसआईटी ने रेवन्ना को देर रात बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दबोचा है. बता दें कि अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद रेवन्ना 27 अप्रैल को जर्मनी चले गए थे.

जानकारी के मुताबिक, प्रज्वल रेवन्ना को आज मेडिकल टेस्ट के बाद मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा. सूत्रों की मानें तो एसआईटी रेवन्ना की 14 दिनों की कस्टडी की मांग कर सकती है.

हासन से सांसद और एनडीए के उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ महिलाओं के उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज हैं. बताया जा रहा है कि फॉरेंसिक टीम रेवन्ना का ऑडियो सैंपल भी लेगी, जिससे सेक्स वीडियो में आ रही आवाज का पता लगाया जाएगा.

बताते चलें कि हासन में वोटिंग से पहले कई अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. इसमें कथित रूप से प्रज्वल रेवन्ना को कई महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाते देखा गया. मामला बढ़ने पर कर्नाटक सरकार ने एसआईटी बनाई. बता दें कि रेवन्ना के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों समेत तीन एफआईआर दर्ज की गई है.

पिता पर भी लगे गंभीर आरोप

प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ एक महिला ने हासन के होलेनरासीपुर थाने में यौन शोषण की एफआईआर दर्ज कराई है. महिला ने आरोप लगाया कि वह रेवन्ना के घर पर काम करती थी. इस दौरान एचडी रेवन्ना उसके साथ छेड़खानी करते थे, जबकि प्रज्वल पीड़िता की बेटी से वीडियो कॉल पर अश्लील बातें किया करते थे.

ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने शुरू किया ध्यान, 45 घंटे तक नहीं खाएंगे अन्न, सुरक्षा में 2 हजार से ज्यादा जवान तैनात

कांग्रेस ने साधा निशाना

वहीं, कांग्रेस ने भाजपा और जेडीएस पर बड़ा हमला बोला है. कांग्रेस ने एक बयान में कहा, “पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना के हजारों अश्लील वीडियो सामने आए हैं. अश्लील वीडियो से भरी हुई पेनड्राइव से पता चला है कि सांसद और एनडीए उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना ने हजारों महिलाओं का यौन उत्पीड़न कर उनके आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए. यह घटना बेहद हैरान करने वाली है और सभ्य समाज के लिए धब्बा है.”

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें