Share Market में खुलते ही हाहाकार, निवेशकों के अरबों रुपए स्वाहा, किन वजहों से आई गिरावट?

Share Market Opening Crash: शेयर बाजार में गिरावट की मुख्य वजह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और लड़ाई समाप्त करने के ईरानी प्रस्ताव को खारिज करना मानी जा रही है.
Share Market Crash

शेयर मार्केट में भारी गिरावट

Stock Market Fall Today: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का पहला दिन काफी खराब रहा. मार्केट खुलते ही निफ्टी-सेंसेक्स क्रैश हो गया और निवेशकों के अरबों रुपए स्वाहा हो गए. शेयर बाजार के इस भूचाल में सभी कैटेगरी से शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है. इस गिरावट की मुख्य वजह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और लड़ाई समाप्त करने के ईरानी प्रस्ताव को खारिज करना मानी जा रही है. पढ़ें शेयर बाजार का हाल.

निफ्टी-सेंसेक्स की अगर बात करें, तो निफ्टी-50 में करीब 1.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं सेसेक्ट में भी करीब 1.4 की गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्ट करीब 1,000 अंक से ज्यादा टूटा है. यानी निफ्टी 23,000 से नीचे और सेंसेक्ट 73,000 से नीचे पर ट्रेड कर रहा है. सप्ताह के पहले ही दिन शेयर बाजार खुलते ही ताश के पत्तों की तरह बिखर गया.

किन वजहों से आई गिरावट?

शेयर बाजार में भारी गिरावट के पीछे कई वजहें हैं. लेकिन इसका सीधा कनेक्शन अमेरिका से जुड़ा है. क्योंकि अमेरिकी ईरान के बीच चल रही लड़ाई खत्म करने के प्रस्ताव को ट्रंप ने खारिज कर दिया है. जिसके बाद कच्चे तेल की कीमत भी उछाल मारने लगी. बाजार में काफी उथल-पुथल का असर विदेशी निवेशकों पर भी दिखने लगा है. शुक्रवार को FII ने जोरदार बिकवाली की थी. जिसका असर शेयर बाजार के सेंटीमेंट पर दिखने लगा है.

ये भी पढ़ेंः बैंककर्मियों की हड़ताल टली, देर रात मीटिंग के बाद फैसला, आज से खुलेंगे बैंक

बाजार खुलते ही 6 लाख करोड़ रुपए स्वाहा

शेयर बाजार में निवेशकों के नुकसान की अगर बात की जाए तो करीब 6 लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो गए हैं. BSE के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कुल मार्केट कैप करीब 6 लाख करोड़ रुपए से घटकर करीब 476 लाख करोड़ रुपये हो गया है.

ज़रूर पढ़ें