स‍िंगर हनी सिंह के भतीजे की कार हादसे में मौत, बर्थडे पार्टी से लौटते समय हुआ हादसा

Punjab news: स‍िंगर हनी स‍िंह के भतीजे की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है. जालंधर के बीएमसी चौक की तरफ से बीएसएफ चौक की ओर जा रही थी. इसी दौरान वह खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई.
honey singh

सड़क हादसे में स‍िंगर हनी स‍िंह के भतीजे की मौत

Punjab News: पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई. दोनों दोस्त एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद कार से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पुलिस लाइन के पास फ्लाईओवर पर उनकी कार सड़क किनारे खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतकों की पहचान विदित ओलक और आरव तलवाड़ के रूप में हुई है. विदित पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश ओलक के बेटे थे. इसके साथ ही वह स‍िंगर हनी स‍िंह के भतीजे थे.

हनी सिंह ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट कर लिखा- ये मेरे लिए ये दुखों से भरा दशक है. मैंने अपने भतीजे को खो दिया. ये तोड़ने वाला है. भोले नाथ मेहर, मेहर. वहीं, आरव तलवाड़ पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे थे.

सफाई के लिए फ्लाईओवर पर खड़ी थी ट्रैक्टर-ट्रॉली

थाना बारादरी के एसएचओ साहिल चौधरी के मुताबिक, पुलिस को रविवार तड़के करीब 3 बजे दुर्घटना की सूचना मिली थी. पुलिस टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो पता चला कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर पर सफाई का काम कर रहे थे. कूड़ा इकट्ठा करने के लिए उन्होंने वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी की हुई थी.

बताया गया कि कार बीएमसी चौक की तरफ से बीएसएफ चौक की ओर जा रही थी. इसी दौरान वह खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई. हादसे के वक्त कार में कुल पांच युवक मौजूद थे.

तीन युवक सुरक्षित, दो की गई जान

इस हादसे में विदित और आरव की मौत हो गई, जबकि कार में मौजूद अन्य तीन युवक सुरक्षित बच गए. पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद ये तीनों युवक अपने घर लौट चुके थे. पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सौंप दिया. एसएचओ के मुताबिक, मृतकों के परिवारों ने आगे किसी तरह की कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ें: पंजाब व‍िधानसभा चुनाव के लिए AAP ने किया उम्‍मीदवारों के नाम का ऐलान, देखें किसे कहां से मिला टिकट?

ज़रूर पढ़ें