कैंची धाम में बदल जाएगा बाबा नीम करौली के दर्शन का सिस्टम, IAS दीपक रावत ने क्यों लिया फैसला?
कैंची धाम में बदल जाएगा बाबा नीम करौली के दर्शन का सिस्टम
Kainchi Dham News: उत्तराखंड के कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भारी भीड़ को देखते हुए कमिश्नर दीपक रावत ने बडे़ फैसले लिए हैं. दीपक रावत ने भीड़ को मद्देनजर रखते हुए बैठक आयोजित की. जिसमें ट्रैफिक, पार्किंग, श्रद्धालुओं की संख्या, मंदिर परिसर की व्यवस्था, शटल सेवा, होटल-होमस्टे, शिप्रा नदी और सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. इस दौरान मंदिर से जुड़े कई नियमों में बदलाव किया गया.
कैंची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के अनिवार्य रजिस्ट्रेशन, 20 से 25 हजार की संभावित मैनेजेबल कैप, मंदिर में अलग एंट्री-एग्जिट, शटल सेवा, ट्रैफिक मैनेजमेंट और होटल-होमस्टे समेत सभी जरूरी चीजों पर निगरानी की जाएगी. यह फैसला कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए. क्योंकि इन दिनों कैंची धाम में 1 दिन में करीब 50 हजार से ज्यादा लोग पहुंच रहे हैं. यह आंकड़ा क्षमता से काफी ज्यादा है.
भीड़ बढ़ते ही एक्शन में IAS दीपक रावत
कैंची धाम में भीड़ बढ़ते ही सड़क से लेकर मंदिर परिसर तक की व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बढ़ने लगा, जो साफ दिखाई भी देने लगा. जिसको देखते हुए कुमायूं कमिश्नर दीपक रावत एक्शन मोड पर आ गए और क्राउड मैनेजमेंट सिस्टम को लेकर कवायद शुरू कर दी. प्रशासन अब भीड़ का इंतजार करने के बजाय पहले से भीड़ का अनुमान लगाने की व्यवस्था बनाने जा रहा है.
ये भी पढ़ेंः हिरासत में राहुल-प्रियंका, बसों में ठूंसे गए कार्यकर्ता… पुलिस ने दिल्ली की सड़कों से हटाए विपक्षी प्रदर्शनकारी
कमिश्ननर की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रजिस्ट्रेशन कराने का प्रस्ताव लाया गया. रजिस्ट्रेशन से पता चल सकेगा कि कब और कितनी भीड़ आएगी, तो ऐसे में भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा. इसके अलावा अभी तक मंदिर में एक ही एंट्री और एग्जिट गेट है, जिसमें बदलाव किया जा सकता है. एक गेट से सिर्फ एंट्री और दूसरे से एक्जिट की व्यवस्था रहेगा, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके.
प्रशासन रखेगा पैनी नजर
होटल बुकिंग और बाइक टैक्सी वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. इसके साथ ही वहां पर मिलने वाली चीजों की कीमतों पर भी प्रशासन नजर रखेगा. ताकि कोई मनमानी फायदा नहीं उठा सके. अगर कोई ऐसे करते पाया गया तो उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.