‘दिल दहल गया, कोई तीसरा कर रहा साजिश’, रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर
प्रिंस यादव की मौत पर क्या बोले खान सर
Khan Sir Statement On Price Yadav: बिहार की राजधानी पटना में दो कोचिंग संस्थान के संचालकों के बीच विवाद हो गया था. जिसके बाद फायरिंग की घटना भी सामने आई थी. हालांकि पुलिस ने इस मामले में खान सर के दो सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन अभी भी यह विवाद खत्म नहीं हुआ है. यह विवाद ग्लोबल स्टडीज कोचिंग के खान सर और ज्ञान बिंदु के संचालक रौशन आनंद के बीच था. हाल ही में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में नेपाल में मौत हो गई. जिसके बाद पूरे सोशल मीडिया पर लोगों ने खान सर पर आरोप लगाया, जिसके बाद खान सर ने एक वीडियो जारी कर सफाई दी है. बता दें, मृतक प्रिंस यादव खान सर की कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग के मामले में आरोपी थे, जो घटना के बाद से फरार चल रहे थे.
खान सर की कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग मामले में उनको भी आरोपी बनाया गया था. लेकिन अब प्रिंस यादव की मौत के बाद खान सर ने अपना भावुक बयान जारी किया है. हाल ही में खान सर और रौशन आनंद के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद फायरिंग की घटना हुई. फायरिंग की घटना के मामले में रौशन आनंद और उनके भाई को आरोपी बनाया गया था. इधर खान सर और उनके दो सुरक्षाकर्मियों को भी आरोपी बनाया गया था. जिसके बाद से खान सर और रौशन आनंद के भाई प्रिंस दोनों लोग फरार चल रहे हैं. फरारी के दौरान ही प्रिंस यादव की अचानक मौत हो जाती है, प्रिंस यादव की मौत को लेकर लोग खान सर पर आरोप लगाने लगे, जिसके बाद उन्होंने वीडियो जारी कर सफाई दी है.
क्या बोले खान सर?
खान सर ने प्रिंस की मौत के बाद एक वीडियो जारी किया है. जिसमें कहा, आज अजीब मन से बात करना पड़ रहा है, दुखद खबर के साथ. प्रिंस यादव की मौत की खबर सुनते ही मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई. समय कैसा करवट ले रहा है. किस स्थिति में समय चला गया. आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? किसी परिवार के लिए इससे कठिन दौर और क्या हो सकता है?
ये भी पढ़ेंः नेपाल के होटल में मिली रोशन आनंद के भाई प्रिंस की लाश, खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में था आरोपी
इस दौरान कई लोगों ने प्रिंस की मौत के बाद खान सर पर आरोप लगाया. जिसके बाद उन्होंने कहा कि इसमें जरूर कोई न कोई तीसरा साजिश रच रहा है. इतना अमानवीय कृत्य कैसे कोई कर सकता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सबके सामने लाया जाए. इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएं. उनको फांसी की सजा दी जाए. मीडिया भी खबरों की पुष्टि करके चलाए. परिवार के प्रति मेरी सहानुभूति है.