‘आंदोलन में लाइमलाइट खाने आ गया विपक्ष’, CJP प्रोटेस्ट को लेकर बागी टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने तोड़ी चुप्पी
सायोनी घोष (फाइल तस्वीर)
Saayoni Ghosh Reaction On CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर में नीट परीक्षा को लेकर लगातार जारी प्रदर्शन को लेकर टीएमसी की बागी सांसद सायोनी घोष ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है. सायोनी घोष ने कहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रोटेस्ट पर विपक्षी दलों को आडे़ हाथों लिया है. सायोनी ने कोलकाता एयरपोर्ट पर बातचीत के दौरान मीडिया से कहा कि देश में एक जिम्मेदार सरकार है और सरकार से लगातार बातचीत की जा रही है.
ये बहुत सकारात्मक बात है- सायोनी घोष
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर भी उन्होंने कहा कि ये बहुत सकारात्मक बात है कि सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ दिया है. मैं उनकी अभारी हूं. जो भी बातचीत सरकार और सीजेपी और सरकार के बीच शुरू हुई है, इससे बहुत सकारात्मक और फलदायी परिणाम निकलकर आएंगे.
ये भी पढ़ें: Dharmendra Pradhan Resigns: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके बोले-हमारी दो और मांगें हैं…
सरकार के प्रयासों की तारीफ
सायोनी घोष ने सरकार के प्रयासों की तारीफ की और कहा कि मैं एक ही बात सोचती हूं कि बच्चे भी देश के हैं और सरकार भी देश की है. जो हो सरकार और बच्चों के हित में हो. विपक्षी दलों ने जिस तरह से सुर्खियां बटोरने का प्रयास किया है, कॉकरोच जनता पार्टी और देश के युवाओं ने जिस आंदोलन को शुरू किया उसमें वे (विपक्षी) अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने आ गए. ये ठीक नहीं है. सरकार जिम्मेदार है, सरकार बच्चों की बात सुन रही है और आगे भी सुनेगी.