विजय सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, 144 विधायकों का TVK के पक्ष में मतदान, विपक्ष में पडे़ केवल 22 वोट
विजय सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट
TVK Wins Assembly Trust Vote: TVK सरकार ने तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट जीत लिया है. 144 विधायकों ने पक्ष में मतदान किया. तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं. जिसमें किसी भी पार्टी को बहुमत पाने के लिए 118 सदस्यों की जरूरत पड़ती है. यानी सरकार बनाने के लिए 118 सदस्यों का समर्थन जरूरी है. विजय की पार्टी टीवीके को 108 सीटों पर जीत मिली थी. विजय ने खुद दो सीटों पर जीत दर्ज की. हालांकि, उनको एक सीट छोड़नी पडे़गी, जिसके बाद कुल 107 सदस्य ही बचेंगे. विजय ने कई छोटे दलों के साथ मिलकर सरकार बना ली है और फ्लोर टेस्ट में भी पास हो गए हैं.
विजय के खिलाफ फ्लोर टेस्ट में 22 मत पड़े. इस दौरान डीएमके ने न केवल बहिष्कार किया, बल्कि वोटिंग से भी दूरी बनाई. AIADMK के महासचिव ई के पलनासामी ने भी विजय सरकार के विश्वासमत का विरोध किया था. हालांकि, इस दौरान पार्टी के बागी नेता एसपी वेलुमनी ने टीवीके को समर्थन दिया है.
TVK सरकार ने तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट जीत लिया है। 144 विधायकों ने पक्ष में मतदान किया। pic.twitter.com/ISNlF7dVyj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2026
तमिलनाडु विधानसभा में डीएमके को 59 सीटों पर जीत मिली है. जबकि AIADMK ने 47 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं कांग्रेस को 5 सीटें मिली हैं. पीएमके को चार सीटों पर जीत मिली थी. विजय को कांग्रेस, सीपीएम, VCK, IUML और AMMK का समर्थन मिला है. वोटिंग के दौरान 5 विधायक गैरहाजिर रहे.
ये भी पढ़ेंः तमिलनाडु की सियासत में नहीं थम रहा ‘सनातन विरोध’! उदयनिधि ने फिर दिया धर्म विरोधी बयान, मचा बवाल
पहली बार में ही बनाई सरकार
यानी कुल मिलाकर तमिलनाडु में विजय की सरकार बन गई है. तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 मई को वोटिंग हुई थी. जिसका परिणाम 4 मई को आया था. विजय ने पहली बार अपनी पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा था और पहली ही बार में सरकार बना ली.