बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर का TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट भी बरामद

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव बीरभूम स्थित टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटका हुआ मिला. आशीष बनर्जी की मौत की खबर मिलने ही हड़कंप मचा हुआ है.
आशीष बनर्जी और ममता बनर्जी

आशीष बनर्जी और ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव बीरभूम स्थित टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटका हुआ मिला. आशीष बनर्जी की मौत की खबर मिलने ही हड़कंप मचा हुआ है. घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. आशीष बनर्जी पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाते थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आधिकारिक जांच शुरू कर दी है.

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

पुलिस के मुताबिक, जहां आशीष बनर्जी का शव लटकता हुआ मिला, उसी जगह से एक सुसाइड नोट भी मिला है. हालांकि इस सुसाइड नोट में क्या लिखा है इसके बारे मं अभी जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को तुरंत पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. पुलिस की टीमें मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच में जुट गई हैं.

कैसा रहा राजनीतिक सफर?

आशीष बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के एक प्रमुख चेहरों में से एक थे. वह पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले की रामपुरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक थे. उन्होंन 2001, 2006, 2011, 2016 और 2021 में कुल पांच बार इस सीट से जीत हासिल की थी. हालांकि, इस साल के शुरुआत में हुए बंगाल विधानसभा चुनाव में वह बीजेपी के ध्रुबा साहा से हार गए थे.

ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से रखा अगले 5 साल का खाका, दिया 12 साल के कामकाज का हिसाब

चेयरमैन पद से इस्तीफा

आशीष बनर्जी ने जून में तृणमूल की बीरभूम ज़िला कोर कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था, हालांकि उन्होंने घोषणा की थी कि वह पार्टी के आम सदस्य बने रहेंगे. बता दें कि BJP ने हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में बीरभूम की 11 में से छह सीटें जीतीं. जबकि 2021 में तृणमूल ने बीरभूम ज़िले में BJP की एक सीट के मुकाबले 10 सीटें जीती थी.

ज़रूर पढ़ें