राहुल के बयान पर Jyotiraditya Scindia का पलटवार, बोले- उनके मन मंदिर में बस गया है चीन

Jyotiraditya Scindia: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों से दिशाहीन कांग्रेस पार्टी के कई नेता लगातार अपनी राजनीतिक असफलता और कुंठा के कारण देश विरोधी बयान विदेशी धरती पर दे रहे हैं, वे अपने निजी स्वार्थ में चक्षुहीन हो चुके हैं.
Jyotiraditya Scindia

राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया(फोटो- सोशल मीडिया)

Jyotiraditya Scindia: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं. राहुल गांधी का ये दौरा देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. कांग्रेस नेता लगातार विदेश से भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना भी साध रहे हैं, साथ ही इलेक्शन कमीशन की निस्पक्षता पर भी कई सवाल उठाए.

इसी कड़ी में राहुल गांधी मंगलवार को वाशिंगटन डीसी स्थित जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी पहुंचे थे. यहां उन्होंने छात्रों के साथ बातचीत की. इस दौरान राहुल ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा, जिसके बाद अब देश में सियासत गरमा गई है. राहुल के बयानों को लेकर अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार किया है. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “चीन उनके मन मंदिर में रच बस गया है.”

यह भी पढ़ें- सिखों को लेकर राहुल के दिए बयान पर BJP का पलटवार, हरदीप सिंह पुरी बोले- हमारे भाइयों को भड़काने की कोशिश

निजी स्वार्थ में अंधे हो चुके हैं- सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों से दिशाहीन कांग्रेस पार्टी के कई नेता लगातार अपनी राजनीतिक असफलता और कुंठा के कारण देश विरोधी बयान विदेशी धरती पर दे रहे हैं. वे अपने निजी स्वार्थ में चक्षुहीन हो चुके हैं और मातृभूमि को अपमानित करने से भी चूक नहीं रहे. उन्होंने कहा, “आज से 130 वर्ष पूर्व स्वामी विवेकानंद जी ने अमेरिका में आयोजित विश्व धर्म संसद में अपने उद्बोधन के माध्यम से भारत की एक धार्मिक एवं सांस्कृतिक छवि पूरे विश्व में निर्मित की थी, इसके बाद एक सदी तक कई महानुभावों ने इस संस्कृति को आगे बढ़ाकर कर देश की सकारात्मक छवि सुदृढ़ की.”

यह भी पढ़ें- ‘विदेश में भारत की छवि खराब करने की कोशिश, ये देशद्रोह है’, राहुल गांधी पर भड़के शिवराज सिंह चौहान

“कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए”

पीएम मोदी पर राहुल द्वारा दिए गए बयान को लेकर भी केंद्रीय मंत्री ने नाराजगी जताई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सिंधिया ने लिखा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी के अमेरिका में पीएम मोदी व देश पर दिए गए असत्य बयानों की जितनी भर्त्सना की जाए वह कम है. उनके मन-मंदिर व हृदय में चीन रच बस गया है, तभी केवल चीन की प्रशंसा अंतरराष्ट्रीय मंच पर करते रहते हैं. उन्होंने कहा, “सम्पूर्ण कांग्रेस पार्टी को अपने नेता के चीन समर्थित व देश विरोधी बयानों के लिए राष्ट्र से माफ़ी मांगनी चाहिए”

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें