Oath Ceremony: राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा… जानें PM Modi की कैबिनेट में किन-किन सांसदों ने ली मंत्री पद की शपथ

PM Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्रियों ने शपथ ली. नरेंद्र मोदी के बाद दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ ली.
PM Modi, Oath Ceremony

जानें PM Modi की कैबिनेट में कितने सांसदों ने ली शपथ

PM Modi Oath Ceremony: देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. रविवार, 9 जून की शाम 7.15 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. देश में नरेंद्र मोदी जवाहर लाल नेहरू के बाद दूसरे ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने लगातार तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्रियों ने शपथ ली. नरेंद्र मोदी के बाद दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ ली.

राजनाथ सिंह ने ली दूसरे नंबर पर शपथ

रविवार की शाम को राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी समेत और उनके कैबिनेट के साथियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. सबसे पहले नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. इसके बाद 30 केंद्रीय मंत्रियों में शपथ ली. भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह को राष्ट्रपति ने शपथ दिलाई. राजनाथ सिंह के बाद नितिन गडकरी ने शपथ ली. इसके बाद अमित शाह ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली. अमित शाह के बाद BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शपथ ली. इसके बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली.

यह भी पढ़ें: ‘मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी…’, तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर Modi ने दोहराया इतिहास, पूर्व PM जवाहरलाल नेहरू की बराबरी

कुमारस्वामी- जीतन राम मांझी ने ली शपथ

शिवराज सिंह के बाद एच.डी. कुमारस्वामी ने शपथ ली. इसके बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया. इसके बाद BJP नेता पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. बिहार से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा-सेक्युलर के संस्थापक जीतन राम मांझी और JDU नेता राजीव रंजन ललन सिंह ने पद की शपथ ली. इसके बाद BJP नेता सर्वानंद सोनोवाल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई. इसके बाद BJP नेता डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

TDP नेता राम मोहन नायडू किंजरापु ने ली शपथ

TDP नेता राम मोहन नायडू किंजरापु ने शपथ ली. इसके बाद BJP नेता प्रह्लाद जोशी को कैबिनेट में शामिल किया गया. BJP सांसद जुएल ओराम ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. BJP नेता गिरिराज सिंह को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. BJP नेता अश्विणी वैष्णव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. इसके बाद भूपेंद्र यादव ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. भूपेंद्र यादव के बाद गजेंद्र सिंह शेखावत को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

चिराग पासवान को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

BJP नेता अन्नपूर्णा देवी ने ने शपथ ली. इसके बाद BJP नेता हरदीप सिंह पुरी ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली. BJP नेता मनसुख मंडाविया और जी किशन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. LJP(रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके बाद BJP नेता सीआर पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट

  1. राजनाथ सिंह
  2. अमित शाह
  3. नितिन गडकरी
  4. जेपी नड्डा
  5. शिवराज सिंह चौहान
  6. निर्मला सीतारमण
  7. एस जयशंकर
  8. मनोहर लाल खट्टर
  9. एचडी कुमारस्वामी
  10. पीयूष गोयल
  11. धर्मेंद्र प्रधान
  12. जीतन राम मांझी
  13. ललन सिंह
  14. सर्बानंद सोनोवाल
  15. वीरेंद्र कुमार
  16. राममोहन नायडू
  17. प्रह्लाद जोशी
  18. जुएल ओरांव
  19. गिरिराज सिंह
  20. अश्विनी वैष्णव
  21. ज्योतिरादित्य सिंधिया
  22. भूपेंद्र यादव
  23. गजेंद्र सिंह शेखावत
  24. अन्नपूर्णा देवी
  25. किरेन रिजीजू
  26. हरदीप सिंह पुरी
  27. मनसुख मांडविया
  28. जी किशन रेड्डी
  29. चिराग पासवान
  30. सीआर पाटिल

ज़रूर पढ़ें