Punjab News: रेड करने पहुंची पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम की अपराधियों के साथ मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी शहीद, Video

Punjab News: पंजाब पुलिस की CIA टीम होशियारपुर जिले के मुकेरियां में अवैध हथियारों की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी. पुलिस को राणा मंसूरपुरिया नाम के एक शख्स के पास अवैध हथियार होने की जानकारी मिली थी. जब पुलिस मुकेरियां पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी.
Punjab News

पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम की अपराधियों के साथ मुठभेड़

Punjab News: पंजाब में अपराधियों के हौसले दिन-प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं. रविवार, 17 मार्च को पंजाब पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. बदमाशों की गोली से एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया है. पुलिस की रेड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस की CIA टीम होशियारपुर जिले के मुकेरियां में अवैध हथियारों की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी. एक अधिकारी ने बताया कि राणा मंसूरपुरिया नाम के एक शख्स के पास अवैध हथियार होने की जानकारी मिली थी. जब पुलिस मुकेरियां के मंसूरपुर गांव पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. बदमाशों की गोली से CIA के एक कर्मचारी की मौत हो गई.

सूत्रों के मुताबिक, सीनियर कांस्टेबल अमृतपाल सिंह के सीने पर गोली लगी थी. आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, CIA टीम पर हमला होने के बाद जिला पुलिस प्रमुख घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें