ठंड में मक्के से सिर्फ रोटी ही नहीं, आसानी से बना सकते हैं ढोकला, डोसा और कई टेस्टी आइटम्स, जानिए रेसिपी

Makka Atta Winter Recipes: थंड में मक्के खाना ना सिर्फ स्वाद के लिए अच्छा होता है बल्कि इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं. मक्के खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है. साथ ही आंखों के लिए ये फायदेमंद होते हैं. मक्का ऊर्जा का अच्छा स्रोत माना जाता है
makka

मक्के के डिशेज

Makka Atta Recipes in Winter: ठंड आते ही गरम-गरम चीजों को खाने का शौक होने लगता है. मक्के का आटा हर रसोई में खास हो जाता है. इस मौसम में मक्के की रोटी और सरसों का साग खआने में जो मजा है वो शायद ही किसी आइटम को खाने में आता हो. अमूमन लोग इसकी सिर्फ मक्के की रोटी बनाते हैं, लेकिन इसी आटे से आप कई तरह के जायकेदार व्यंजन बना सकते हैं जो हेल्दी भी हैं और मिनटों में तैयार भी हो जाते हैं.

मक्के खाने के फायदे

थंड में मक्के खाना ना सिर्फ स्वाद के लिए अच्छा होता है बल्कि इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं. मक्के खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है. साथ ही आंखों के लिए ये फायदेमंद होते हैं. मक्का ऊर्जा का अच्छा स्रोत माना जाता है. ट्राइ करें कि आप इसे अपनी डाइट में ऐड करें.

  1. क्रिस्पी मक्के का चीला

बच्चों के टिफिन या सुबह के हल्के नाश्ते के लिए यह बेस्ट है. एक बाउल में मक्के का आटा निकालें, उसमें बारीक कटा टमाटर, शिमला मिर्च, हरा धनिया और भुना जीरा पाउडर डालें. पानी डालकर मध्यम गाढ़ा घोल बना लें. नॉनस्टिक तवे पर हल्का तेल लगाएं और चीले को दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक सेकें. टमाटर की चटनी के साथ इसका टेस्ट दोगुना हो जाता है.

  1. इंस्टेंट मक्के का डोसा

बिना दाल-चावल भिगोए भी कुरकुरा डोसा बना सकते हैं. मक्के के आटे में दो चम्मच सूजी मिलाएं ताकि क्रंच आए. इसमें कटी हुई करी पत्ता, अदरक और नमक डालें. घोल को छाछ से पतला करें. तेज गर्म तवे पर फैलाकर सेकें.नारियल की सफेद चटनी और मूंगफली की चटनी के साथ परोसें, साउथ इंडियन होटल जैसा स्वाद घर पर मिलेगा.

  1. सॉफ्ट मक्के का ढोकला

गुजराती स्टाइल का यह स्नैक गेहूं से नहीं, मक्के से और भी हल्का बनता है. मक्के के आटे को दही में 10 मिनट फूलने दें, फिर हल्दी, हरी मिर्च का पेस्ट और नमक मिलाएं. अंत में फ्रूट सॉल्ट डालकर स्टीमर में 15 मिनट पकाएं. ऊपर से हींग-सरसों और सफेद तिल का छौंक लगाएं. शाम की चाय के लिए यह परफेक्ट है.

  1. मसालेदार मक्के का पराठा

यह पराठा बेलन से नहीं, हाथ से थाप कर बनाया जाता है. आटे में मेथी, हरा लहसुन, तिल और थोड़ा गरम मसाला मिलाकर गुनगुने दूध से गूंथें, इससे पराठे फटेंगे नहीं. लोई को पॉलीथीन पर रखकर बढ़ाएं और घी में धीमी आंच पर सुनहरा सेंकें. मक्खन और गुड़ के साथ विंटर कॉम्बो हिट है.

  1. मक्के की राजस्थानी टिक्कड़

मक्के से टिक्कड़ भी बनता है यह राजस्थान में काफी फेमस माना जाता है. राजस्थान और मालवा में इसे बड़े चाव से खाया जाता है. आटे में प्याज का लच्छा, लहसुन की कलियां कूटी हुई, अजवाइन और लाल मिर्च कुटी मिलाएं. पानी से टाइट आंटा लगाएं और मोटा टिक्कड़ बनाएं. मिट्टी के तवे से या लोहे के तवे पर घी डालकल कम आंच पर खस्ता होने तक पकाएं. चूल्हे की आंच पर इसका असली स्वाद आता है. दही या लहसुन की चटनी संग खाएं.

ये भी पढ़ें:-1 नवंबर से बदल गए 5 बड़े नियम, टोल पास से लेकर मोबाइल कॉल और पेंशन तक पर पड़ेगा असर

ज़रूर पढ़ें