MP News: आरोप है कि विजय जैन ने अपने साथियों के साथ उनके आवासीय मकान की दीवार तोड़ने का प्रयास किया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी.
Maihar News: इस घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे विशेषज्ञ और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने कुएं का परीक्षण किया. क्षेत्रीय अधिकारी गणेश कुमार बैगा के मुताबिक कुएं में मीथेन गैस का स्तर 12900 पीपीएम है. वहीं, ऑक्सीजन का लेवल 12-13 फीसदी है
Alirajpur News: चौपाल की शुरुआत करते हुए कलेक्टर नीतू माथुर ने ग्रामीणों का अभिनंदन किया और कहा कि वह जिला कलेक्टर नहीं, बल्कि गांव की बहन बनकर उनकी समस्याएं सुनने आई हैं. उन्होंने ग्रामीणों से खुलकर अपनी समस्याएं रखने का आग्रह करते हुए भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगा.
Bhopal News: OSD अशोक कुमार बाथम समेत निज सहायक दिनेश भकोरिया और स्टेनो टाइपिस्ट अंकित अवधिया को सस्पेंड कर दिया गया है. तीनों पर ट्रांसफर कराने के बदले रिश्वत लेने का आरोप है.
Shivpuri Missile Ecosystem: इस प्रोजेक्ट से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर 10050 से ज्यादा रोजगार का सृजन होगा. यहां सिंगल, डबल और ट्रिपल बेस प्रोपेलेंट, वारहेड में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक बनाए जाएंगे. इसके साथ ही मिशन रेडी मिसाइल तक की पूरी सप्लाई चेन को विकसित किया जाएगा.
MP Monsoon: मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है. राज्य की सबसे ज्यादा बारिश बड़वानी जिले के सेंधवा में 206.1 मिमी रिकॉर्ड की गई. इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल, सागर, चंबल और रीवा समेत 40 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई. खरगोन और बड़वानी के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है.
शिवपुरी में स्थापित होने वाला यह अत्याधुनिक संयंत्र क्षेत्र को देश के प्रमुख रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करेगा. ग्वालियर में पहले से संचालित स्मॉल आर्म्स मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स और शिवपुरी के इस नए एडवांस्ड डिफेंस प्लांट के साथ पूरे ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में एक सशक्त डिफेंस इकोसिस्टम विकसित होगा.
जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता के अनुसार बड़ी संख्या में ममलेश्वर जी के दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं के द्वारा प्रबंध समिति के दान पात्रों में दान राशि दी जाती है. जिसकी गणना प्रत्येक 15 दिनों में मजिस्ट्रेट के सामने वीडियो ग्राफी करते हुए होती है.
विधायक ने कहा कि हम इनकी मंशा को कभी पूरा नहीं होने देंगे. ये कारखाना हमारे पुरखों की धरोहर है. इसे उन्होंने अपने खून पसीने से सींचा है. इसे हम बिकने नहीं देंगे.
लंबे समय तक लोग इंतजार करते रहे. ना आबकारी की टीम आई, ना कोई जवाब मिला. आखिरकार मीडिया के हस्तक्षेप के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और कार्रवाई शुरू की.