4 महीने की प्रेग्नेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; परिजन बोले- हाथ की कलाई कटी मिली

जानकारी के मुताबिक भारती सोलंकी शादी के पहले एक ज्वेलरी शॉप पर काम करती थी. इस दौरान भारती की मुलाकात विक्की से हुई थी. जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे. भारती ने विक्की से शादी करने की बात घरवालों से की. लेकिन घरवाले इसके खिलाफ थे. जिसके बाद घरवालों की मर्जी के बिना भारती ने विक्की से लव मैरिज कर ली.
Picture of Bharti and her husband Vicky.

भारती और उसके पति विक्की की तस्वीर.

Bhopal News: राजधानी भोपाल के बैरागढ़ में 4 महीने की प्रेग्नेंट नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. भारती ने 5 महीने पहले ही घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर विक्की से लव मैरिज की थी. ससुराल वालों ने फांसी लगाकर हत्या की बात कही है, जबकि परिजनों ने ससराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. हालांकि मौके से पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है.

फांसी लगाने की खबर दी, कलाई कटी हुई थी

पूरा मामला बैरागढ़ इलाके का है. यहां भारती सोलंकी(25) की 5 महीने पहले विक्की सोलंकी से शादी हुई थी. भारती ने परिवार के खिलाफ जाकर विक्की से लव मैरिज की थी. भारती 4 महीने की प्रग्नेंट भी थी. बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले उसने रूटीन चेकअप भी करवाया था. जबकि शनिवार को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. भारती के परिजनों का कहना है कि पति विक्की ने फांसी की बात बताई थी. लेकिन जब वो अस्पताल पहुंचे तो कलाई कटी हुई थी.

‘भारती ने विक्की को गर्लफ्रेंड से बात करते रंगेहाथ पकड़ा था’

पूरे मामले में लव ट्रायंगल की बात भी सामने आ रही है. भारती के परिजनों का कहना है कि विक्की सोलंकी का किसी और महिला से संबंध है. भारती ने विक्की को फोन पर किसी और लड़की से बात करते हुए रंगेहाथ पकड़ा था. जिसके बाद से ही लगातार दोनों के बीच विवाद हो रहा था. दोनों परिवारों के लोगों ने साथ बैठकर बात भी की थी, लेकिन इसके बाद भी विक्की नहीं माना. भारती के भाई ने बताया कि अवैध संबंधों के बीच में आ रही भारती की हत्या की गई है.

ज्वेलरी शॉप पर हुई थी मुलाकात

जानकारी के मुताबिक भारती सोलंकी शादी के पहले एक ज्वेलरी शॉप पर काम करती थी. इस दौरान भारती की मुलाकात विक्की से हुई थी. जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे. भारती ने विक्की से शादी करने की बात घरवालों से की. लेकिन घरवाले इसके खिलाफ थे. जिसके बाद घरवालों की मर्जी के बिना भारती ने विक्की से लव मैरिज कर ली.

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला लग रहा है. लेकिन परिजनों ने हत्या का आरोप लगयाा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढे़ं: विधवा को घर से घसीटकर पीटा, आरोपियों ने घेरकर बाल नोंचे, लात-घूसों से पिटाई की; FIR कराने पर जिंदा जलाने की धमकी दी

ज़रूर पढ़ें