Video: महेश परमार कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में समर्थकों के साथ जमकर थिरके, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डांस

Mahesh Parmar Viral Dance: तराना विधायक महेश परमार अपने समर्थकों के साथ बॉलीवुड के गाने पर जमकर थिरकते नजर आए. उनका ये वीडियो सोशल में धमाल मचा रहा है. डांस में परमार के साथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी भी ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं.
Ujjain congress mla Mahesh Parmar dance viral social media

उज्जैन: विधायक महेश परमार के डांस का वीडियो वायरल

Mahesh Parmar Viral Dance: अक्सर आपने नेताओं प्रचार करते, वोट मांगते और जनसभाएं करते देखा होगा. राजनीतिक कार्यक्रम में गंभीर मुद्रा में भाषण देते और सुनते नजर आते हैं. इसके उलट उज्जैन जिले के दताना से शानदार तस्वीर सामने आई है. जहां कांग्रेस विधायक महेश परमार एक कार्यक्रम में बॉलीवुड के गाने पर जमकर थरकते हुए नजर आए. परमार का ये वीडियो अब सोशल मीडिय पर जमकर वायरल हो रहा है.

प्रशिक्षण शिविर में जमकर थिरके

दरअसल, देवास रोड स्थित एक रिसॉर्ट में गुरुवार और शुक्रवार को कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. इसमें 275 ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, विधान सभा प्रभारी, जिला प्रभारी समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता शामिल हुए. सभी को रिसॉर्ट में ठहरे और यहीं रात्रि विश्राम किया. इसी दौरान तराना विधायक महेश परमार अपने समर्थकों के साथ बॉलीवुड के गाने पर जमकर थिरकते नजर आए. उनका ये वीडियो सोशल में धमाल मचा रहा है. डांस में परमार के साथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी भी ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: कैसे इंजीनियर से नेता बने रजनीश अग्रवाल? विस्तार न्यूज पर खुद बताया, अब राज्यसभा जाने की है तैयारी

किस गाने पर विधायक ने लगाए ठुमके?

विधायक परमार के डांस की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ये रात का वक्त है. महेश परमार बॉलीवुड गाने, इमली का बूटा बेरी का पेड़ इस जंगल में हम दो शेर. इसके अलावा हमू काका बाबा न, फंस गयी जल मछली और चिलम तंबाकू का डिब्बा जैसे लोकल गानों पर भी नाचते नजर आए. विधायक और शहर अध्यक्ष का ये डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

ज़रूर पढ़ें