Rewa News: रीवा के बघेली क्रिएटर दीपक पटेल हुए डिजिटल स्कैम के शिकार, अकाउंट सस्पेंड होने से लगा झटका

Rewa News: पिछले कई वर्षों से दीपक पटेल बघेली बोली और स्थानीय संस्कृति को अपने कंटेंट के माध्यम से आगे बढ़ा रहे हैं. एक ऐसी भाषा, जो धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही थी, लेकिन उसे उन्होंने अपने वीडियो और गीतों के जरिए नई पहचान देने का काम किया है.
Deepak Patel

बघेली कलाकार दीपक पटेल

Rewa News: डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ती लोकप्रियता के साथ साइबर ठगी और प्रमोशनल स्कैम के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. इसी कड़ी में रीवा के बघेली कलाकार और वीडियो क्रिएटर दीपक पटेल ने अपना अनुभव साझा करते हुए क्रिएटर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है.

दीपक पटेल स्थानीय संस्कृति को आगे बढ़ा रहे

पिछले कई वर्षों से दीपक पटेल बघेली बोली और स्थानीय संस्कृति को अपने कंटेंट के माध्यम से आगे बढ़ा रहे हैं. एक ऐसी भाषा, जो धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही थी, लेकिन उसे उन्होंने अपने वीडियो और गीतों के जरिए नई पहचान देने का काम किया है. अपने क्षेत्र के साथ-साथ मध्य प्रदेश में वे एक पॉपुलर चेहरा बन चुके हैं और उनकी वीडियोज़ इंडिया लेवल पर भी वायरल हो चुकी हैं. उनके फेसबुक पर लगभग 1.1 मिलियन (11 लाख) और इंस्टाग्राम पर 5 लाख 15 हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं, जो उनकी मजबूत डिजिटल पकड़ को दर्शाते हैं.

99 मिलियन व्यूज़ तक पहुंचा वीडियो

उनकी एक वीडियो जहां इंस्टाग्राम पर 99 मिलियन व्यूज़ तक पहुंची, वहीं उनका एक बघेली गाना “बलम चला कौड़ो आजूना” भी काफी वायरल हुआ, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला.

डिजिटल स्कैम के शिकार हुए दीपक पटेल

हालांकि, 31 जनवरी 2026 को दीपक एक डिजिटल स्कैम का शिकार हो गए. प्रमोशन के नाम पर आए कॉल के बाद उनका अकाउंट रिपोर्ट कर सस्पेंड कर दिया गया और उनसे पैसे की मांग की गई. इस घटना से उनका अपने दर्शकों से जुड़ाव अचानक टूट गया.

क्या बोले क्रिएटर दीपक पटेल?

हम सिर्फ वीडियो नहीं बनाते, हम अपनी संस्कृति और भाषा को जिंदा रखने का काम करते हैं. ऐसे में अकाउंट का जाना बहुत बड़ा नुकसान है. उन्होंने अन्य क्रिएटर्स को सलाह दी कि किसी भी अनजान प्रमोशनल कॉल या लिंक पर भरोसा करने से पहले उसकी पूरी जांच करें और सतर्क रहें.

ये भी पढ़ें-‘स्थिति खराब हो गई…’, राम निवास रावत का छलका दर्द, नरेंद्र सिंह तोमर का पलटवार- इतना प्रचार तो अपने लिए नहीं किया

दीपक ने Meta से अपील की

दीपक ने Meta से अपील की है कि ऐसे मामलों में वास्तविक क्रिएटर्स को पहचानकर उनके अकाउंट की सुरक्षा और रिकवरी प्रक्रिया को मजबूत किया जाए. उन्होंने भरोसा जताया कि वे जल्द ही नई शुरुआत करेंगे और अपने दर्शकों के लिए फिर से कंटेंट लेकर आएंगे.

ज़रूर पढ़ें