Bhopal: ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा अपडेट, फरार आरोपी समर्थ सिंह पर 10 हजार का इनाम घोषित
आरोपी समर्थ सिंह पर इनाम घोषित
Bhopal: रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा शर्मा के संदिग्ध मौत मामले में 5 दिन बीत चुके है. इस केस में रोज नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं. कभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गड़बड़ी तो कभी ट्विशा शर्मा के इंस्टाग्राम चैट ने मामले को और गंभीर कर दिया. अब इस केस में एक और बड़ा अपडेट सामने आया है. इस केस में आरोपी और ट्विशा के पति समर्थ सिंह पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. बात दें समर्थ सिंह अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है.
DCP ज़ोन-2 ने जारी किया आदेश
DCP ज़ोन-2 द्वारा इनाम का आदेश जारी किया गया है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश चल रही है. पुलिस की कई टीमें अलग-अलग ठिकानों पर समर्थ सिंह की खोज रही हैं. ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत केस में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है.
दूसरी तरफ सोमवार को ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत केस में सुनवाई के दौरान पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर अदालत में तीखी बहस हुई. हालांकि अंत में न्यायालय द्वारा समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत वाली याचिका को खारिज कर दिया गया है.
ट्विशा शर्मा के परिवार के वकील ने क्या कहा?
वहीं ट्विशा शर्मा के परिवार की ओर से पेश वकील ने समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और इस चरण में किसी भी स्थिति में अग्रिम जमानत नहीं दी जानी चाहिए.
क्या कहती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट?
ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) की पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट (Postmortem Report) में सामने आया कि ट्विशा की मौत कारण ‘एंटेमॉर्टम हैंगिंग बाय लिगेचर’ बताया गया है. रिपोर्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये सामने आई कि ट्विशा के बॉडी पर कई ‘एंटीमॉर्टम चोटें ‘भी मिली है जिसने उसके परिजनों को और भी रोष है.
ये भी पढ़ें: पति बना हैवान: मऊगंज में पत्नी पर दरिंदगी की इंतहा, मारपीट के बाद प्राइवेट पार्ट में घोंपी लोहे की सरिया, हालत नाजुक