आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर MP में बड़ा एक्शन! 83 अस्पतालों पर कार्रवाई, 18 हुए ब्लैकलिस्ट
MP News: भोपाल समेत मध्य प्रदेश के 83 अस्पतालों पर आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज में अनियमितता पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई है.
मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग
MP News: भोपाल समेत मध्य प्रदेश के 83 अस्पतालों पर आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज में अनियमितता पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई है. बार-बार चेतावनी के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं करने वाले 15 अस्पतालों को योजना से निलंबित किया गया है, जबकि 18 अस्पतालों का डी-एम्पैनलमेंट कर उन्हें ब्लैकलिस्ट किया गया है. इसके अलावा 50 अस्पतालों पर आर्थिक जुर्माना लगाया गया है.
भोपाल के 25 अस्पताल भी शामिल
इन 50 अस्पतालों पर कुल 3 करोड़ 13 लाख 79 हजार 311 रुपए की पेनल्टी लगाई गई है. कार्रवाई की सूची में भोपाल के 25 अस्पताल भी शामिल हैं. इनमें 4 अस्पतालों का डी-एम्पैनलमेंट, 8 का सस्पेंशन और 13 अस्पतालों पर आर्थिक दंड लगाया गया है. भोपाल के इन अस्पतालों पर कुल 2 करोड़ 11 लाख 91 हजार 492 रुपए की पेनल्टी की गई है.
खबर को अपडेट किया जा रहा है…