मरीजों को बड़ी राहत, ‘AIIMS Bhopal व्हाट्सएप’ सेवा शुरू, घर बैठे मिलेगा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
एम्स भोपाल (फाइल फोटो)
Bhopal News: भोपाल एम्स ने अब मरीजों को राहत देने की दिशा में कदम आगे बढ़ाया है. एम्स में मरीजों की दिक्कत अब खत्म हो जाएगी. अब व्हाट्सएप पर ही मरीजाें को जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी, जिससे इलाज के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. एक्स भोपाल ने ‘एम्स भोपाल व्हाट्सएप’ स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की है. मरीज अब व्हाट्सएप पर ही कई जरुरी अस्पताल सेवाओं का लाभ लें सकेंगे.
व्हाट्सएप पर मिलेगी मरीज सेवा की जानकारी
मरीजों को घर बैठे ही बाह्य रोगी विभाग की नियुक्ति ले सकेंगे. जांच रिपोर्ट को देखना और डाउनलोड करना भी इसमें शामिल है. अस्पताल में छुट्टी का सारांश तथा अस्पताल द्वारा जारी किए गए जन्म और मृत्यु-प्रमाण पत्र भी व्हाट्सऐप के माध्यम से प्राप्त और डाउनलोड किए जा सकेंगे. मरीज सेवा सुविधाओं की जानकारी भी व्हाट्सएप पर उपलब्ध होगी.
डिजिटल सेवा 24 घंटे और 7 दिन उपलब्ध
मरीज को उपलब्ध डिजिटल सेवाओं का लाभ 24 घंटे और सातों दिन दिया जाएगा. इस पहल से अनावश्यक अस्पताल आने, लंबी लाइन में लगने और प्रतीक्षा समय को काम करने तथा मरीजों के लिए सेवाओं को सरल तेज, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी. यह सेवा कार्यपालक निर्देशक रिटायर्ड लफ्टिनेंट जनरल डॉ नरेंद्र कोतवाल के निर्देशन में शुरू की गई है.
इस सेवा में मरीजों के लिए एक्स की ओर से एक विशेष व्हाट्सएप नंबर और क्यूआर कोड सार्वजनिक किया जाएगा. एम्स प्रबंधन अस्पताल के ओपीडी और मरीजों की अधिक आवाजाही वाले स्थानों पर क्यूआर कोड लगाएगा. इस क्यूआर कोड को मरीज मोबाइल फोन के कैमरे से स्कैन करके व्हाट्सएप सेवा से जुड़ सकेंगे.
मरीज के डेटा को सुरक्षित रखने पर फोकस
सेवा का पहली बार इस्तेमाल करने पर मरीज को अपना मोबाइल नंबर डालना होगा और इसके बाद नंबर पर आने वाले ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करना होगा. ओटीपी के सत्यापन के बाद मरीज को सेवाओं तक पहुंच मिल जाएगी. प्रबंधन ने पहले ही स्पष्ट किया है कि मरीजों के डेटा को सुरक्षित रखने को पहली प्रथामिकता दी है. ताकी किसी भी किसी भी व्यक्ति को मरीज की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी अनधिकृत पहुंच न मिल सके.
ये भी पढे़ं- Bhopal AIIMS Research: भोपाल एम्स की रिसर्च में बड़ा खुलासा, नींद पूरी ना होने पर हो सकता है कैंसर