Bhopal: लकी ड्रॉ में थार कार जीतने का दिया झांसा, जालसाजों ने ठग लिए 9.55 लाख रुपये, जानें पूरा मामला
सांकेतिक तस्वीर
Bhopal: मध्य प्रदेश में साइबर फ्रॉड की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. अब तो साइबर अपराधी नए-नए पैतरे अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. ताजा मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है. यहां पर कुछ साइबर ठगों ने एक नया तरीका अपनाकर एक व्यक्ति से करीब 9.50 लाख रुपये की ठगी कर ली है. आइए जातने है क्या है पूरा मामला.
बागसेवनिया थाना प्रभारी ने दी जानकारी
मामले की जानकारी देते हुए बागसेवनिया थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि, 55 वर्षीय शिकायतकर्ता अनंत मसीह, निवासी रामेश्वरम कॉलोनी बाग मुगलिया के साथ 25 अप्रैल को उर्मी फ्रेंडशिप एंड डेटिंग क्लब, लक्ष्मी नगर नई दिल्ली के प्रतिनिधि बनकर कुछ लोगों ने उससे फोन और वाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया.
27 अप्रैल को किया था फोन
इन ठगों ने 27 अप्रैल को अनंत मसीह को फोन किया और बताया कि वो क्लब के सुपर सिक्स लकी ड्रा प्रोग्राम में विजेता चुना गया गया है और उन्हें इनाम में थार कार दी जाएंगी. इन ठगों ने कार के नाम पर पंजीयन शुल्क, सदस्यता, दस्तावेज, आरटीओ, बीमा, टीसीएस और जीएसटी समेत अन्य शुल्क के नाम पर ऑनलाइन राशि जमा करा ली है.
अलग-अलग किश्तों में वसूली रकम
ठगों ने अलग-अलग किश्तों में कुल 6 लाख 83 हजार 295 रुपये जमा करा लिए. फरियादी अनंत ने जब कार और सदस्यता का लाभ नहीं मिलने पर रकम वापस मांगी तो आरोपितों ने 28 हजार 707 रुपए अतिरिक्त जमा करने को कहा, आरोपियों ने कहा कि एक बार पूरी ये रुपये जमा करने के बाद उनके द्वारा जमा की गई पूरी रकम वापस उनके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएंगी. इस पर पीड़ित ने जमा राशि में से ये 28,707 रुपये काटने को कहा लेकिन ऐसा करने से ठगो ने मना कर दिया.
आरोपियों ने उसके स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक खाते से गूगल-पे के जरिए अलग-अलग लेनदेन कराकर 9,55,487 रुपए ठग लिए. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.