Bhopal: हबीबगंज थाने में जोरदार हंगामा, बदमाशों और पुलिस के बीच झड़प, पुलिसकर्मी ने जड़ा थप्पड़, मामला वायरल
भोपाल: हबीबगंज थाने में पुलिस और बदमाश के बीच धक्का मुक्की
Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हबीबगंज पुलिस थाने में जोरदार हंगामा हो गया. निगरानीशुदा बदमाश लड्डू राय और पुलिसकर्मियों के बीच धक्कामुक्की हो गई. ये पूरा घटनाक्रम थाना परिसर के अंदर ही हुआ. अब ये मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मंगलवार (20 अक्टूबर) को ऑटो को पार्किंग में लगाने को लेकर एक विवाद हो गया था. इसके लिए दो पक्ष पुलिस थाने पहुंचे थे. दोनों पक्षों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जा रही थी. इसी समय निगरानीशुदा बदमाश लड्डू राय 5-6 बदमाशों को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा. एक पक्ष को धमकाने लगा और पुलिस थाने से निकलने के बाद देख लेनी की धमकी देने लगा. झड़प के दौरान पुलिसकर्मी ने बदमाश को थप्पड़ भी जड़ दिया.
पुलिस का क्या कहना है?
हबीबगंज पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान लड्डू राय परिसर से बाहर जाने के लिए कहा गया लेकिन वह नहीं. इसी बात को लेकर पुलिसकर्मी और बदमाश के बीच विवाद हो गया. पुलिसकर्मी उसे पीछे हटाने लगे. इसी पर दोनों ओर से धक्कामुक्की शुरू हो गई. कुछ पुलिसकर्मी बदमाश को पीछे हटाते नजर आते हैं. दोनों पक्षों के बीच झड़प का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: Bhopal: DRI का बड़ा एक्शन, दिल्ली से आए युवक से जब्त की 7.32 करोड़ की ड्रग्स, 6 दिनों में दूसरी बड़ी कार्रवाई
लड्डू राय पर पहले आपराधिक मामले दर्ज
बदमाश लड्डू राय पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. उसके खिलाफ मारपीट, जुआं और धारा-308 के तहत मामला दर्ज है. ताजा मामले में 5-6 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. इस मामले का जो विडियो सामने आया है, उसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों पक्षों में धक्का मुक्की हो रही है.