Bhopal: जनता क्वार्टर के 599 मकानों पर बुलडोजर एक्शन, 1000 पुलिसकर्मी तैनात

Bhopal Janta Quarter Bulldozer Action: भोपाल के ऐशबाग इलाके में स्थित जनता क्वार्टर पर प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया है. 599 मकानों को जमींदोज किया जाएगा. सोमवार सुबह 5 बजे से ही 40 जेसीबी और 10 पोकलेन मशीनों की मदद से कार्रवाई की जा रही है.
bhopal janta quarter bulldozer action

भोपाल: जनता क्वार्टर में बुलडोजर एक्शन

Bhopal Janta Quarter Bulldozer Action: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके में स्थित जनता क्वार्टर पर प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया है. 599 मकानों को जमींदोज किया जाएगा. सोमवार सुबह 5 बजे से ही 40 जेसीबी और 10 पोकलेन मशीनों की मदद से कार्रवाई की जा रही है. इसके साथ ही किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए 1000 से ज्यादा पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है.

कार्रवाई स्थल के आसपास पुलिस ने बेरिकेडिंग की है, ताकि संदिग्ध व्यक्तियों को आने-जाने से रोका जा सके. लोगों से पूछताछ की जा रही है. ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया है. पुलिसकर्मियों के अलावा 4 एसडीएम, 10 तहसीलदारों समेत कई कर्मचारी तैनात हैं.

‘बहुत परेशानियां हो रही हैं’

एक रहवासी का कहना है कि हमें किसी भी तरह की मदद नहीं मिली है. हमारा सामान मकान के बाहर ही पड़ा हुआ है. सामान भी उठाने नहीं भी नहीं दिया जा रहा है. हमने किराये पर घर लिया है. वहां जाकर रहेंगे. बहुत परेशानियां हो रही हैं.

13 नवंबर को दिया था नोटिस

हाउसिंग बोर्ड ने जनता क्वार्टर में रहने वाले सभी रहवासियों को 13 नवंबर तक मकान खाली करने का नोटिस दिया था. इसके बाद 14 नवंबर से कार्रवाई की जानी थी. इस दौरान तीन महिलाओं ने कार्रवाई के विरोध में जहरीला पदार्थ खा लिया था. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी.

ध्वस्तीकरण पर रोक से इनकार – HC

जनता क्वार्टर पर बुलडोजर कार्रवाई रोकने के लिए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में रविवार (22 नवंबर) को विशेष सुनवाई हुई. जस्टिस विशाल मिश्रा ने मामले की सुनवाई करते हुए ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. इसके साथ ही क्वार्टर नंबर 465 के मोहम्मद हफीज खान को दो दिनों की मोहलत दी गई है.

मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई क्यों?

  • भोपाल नगर निगम के वार्ड क्रमांक 40 में स्थित जनता क्वार्टर को जर्जर घोषित कर दिया गया है. यहां बोर्ड भी लगाया गया है.
  • साल 2016 में ही इन्हें जानलेवा और जर्जर घोषित किया किया था. प्रशासन 2018 में भी कब्जेदारों को इन्हें खाली करने का नोटिस दिया था.
  • यहां के 599 मकानों में रहने वाले में से मात्र 110 के पास ही वैध दस्तावेज हैं. बाकियों ने अनाधिकृत तौर से रह रहे थे.
  • मध्य प्रदेश पुनर्विकास नीति- 2022 के तहत हाउसिंग बोर्ड इस पूरी लोकेशन का पुनर्निर्माण करेगी.

ज़रूर पढ़ें