Bhopal: चोरी की स्कूटी पर सैर करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, CCTV से खुला राज, पढ़िए अजब-गजब मामला
भोपाल
Bhopal: मध्यप्रदेश की राजधानी से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. भोपाल के सबसे बड़े हमीदिया अस्पताल से एक नर्सिंग अफसर की स्कूटर चोरी हुई थी जिसे पुलिस अब तक नहीं ढूंढ पाई है. लेकिन हैरानी कि बात तो तब सामने आई जब नर्सिंग अफसर के घर स्कूटी का चालान पहुंचा, जिसके साथ तस्वीर भी थी. तस्वीर में स्कूटी को ड्राइव एक लेडी कॉन्स्टेबल कर रही है.
यह है पूरा मामला
पूरा मामला 22 अगस्त का बताया जा रहा है जब एक नर्सिंग अफसर नीलू की गाड़ी हमीदिया अस्पताल की पार्किंग से चोरी हो गई. स्कूटी आजतक बरामद नहीं हुई है. महिला ने कई बार थाने के चक्कर भी काटे पर अब तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है. कोहेफिजा थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
हैरानी की बात तब सामने आई जब नर्सिंग अफसर के घर स्कूटी का चालान पहुंचा, जिसके साथ तस्वीर भी थी. तस्वीर देखकर नर्सिंग अफसर के होश उड़ गए हैं. दरअसल, तस्वीर में स्कूटी को ड्राइव करती हुई एक लेडी कॉन्स्टेबल दिख रही है. लेडी कॉन्स्टेबल ने रेड लाइट को जंप किया था जिस समय फोटो कैप्चर हुई.यह चालान अपेक्स बैंक तिराहा से रोशनपुरा की तरफ जाते समय रेड लाइट जंप का बताया जा रहा है.
2 सितंबर को कटा चालान
भोपाल पुलिस के हाथों अब तक स्कूटी नहीं लगी है पर ट्रैफिक पुलिस के कैमरे से इसका चालान कट गया है. चालान 2 सितंबर के दिन 12 बजकर 22 मिनट पर कटा था जिस समयमहिला कॉन्स्टेबल वहां से गुजर रही थी. नर्सिंग ऑफिसर नीलू के मुताबिक वह अपनी स्कूटी से सुबह 8 बजकर पांच मिनट पर हमीदिया पहुंची थीं. वहां मेट्रन ऑफिस के सामने गाड़ी खड़ी करके अंदर चली गईं. 25 मिनट बाद बाहर लौटीं तो उनकी स्कूटी गायब थी. स्कूटी में उनका बैग भी था.
ये भी पढे़ंः सागर में जहरीली शराब से कितनी मौतें? मंत्री ने बताए 19 मृतकों के नाम, पटवारी का 50 मौतों का दावा, आंकड़ों पर सियासत!