Bhopal: वकील से मारपीट के मामले में बड़ा एक्शन! 3 पुलिसकर्मियों पर FIR, वकीलों का प्रदर्शन खत्म

Bhopal News: भोपाल में वकील से मारपीट के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. जहांगीराबाद पुलिस थाने के निलंबित TI राजन सिंह अहिरवार समेत दो अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. इसके बाद वकीलों ने प्रदर्शन को खत्म कर दिया.
Bhopal lawyer rakesh rawal assault fir lodged jahangirabad police station ti and 2 other

भोपाल: वकीलों ने मनाया जश्न

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वकील से मारपीट के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. जहांगीराबाद पुलिस थाने के निलंबित TI राजन सिंह अहिरवार समेत दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. इसके बाद वकीलों ने प्रदर्शन को खत्म कर दिया.

देर रात तक तनाव वाला माहौल

दरअसल, वकील राकेश रावल से मारपीट के मामले में जहांगीराबाद पुलिस थाने टीआई राजन सिंह अहिरवार, आरक्षक यश लखेरा और रामस्वरूप को सस्पेंड कर दिया था. वकील तीनों पुलिसकर्मियों पर FIR के लिए अड़े हुए थे. इस मांग को लेकर वकीलों ने भोपाल कोर्ट के पास प्रदर्शन किया. चक्काजाम किया. इससे इलाके में ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली. बुधवार (23 सितंबर) की रात 11 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही. तीनों पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज होने के बाद वकीलों ने विरोध प्रदर्शन खत्म किया और जश्न मनाया.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला मंगलवार (22 सितंबर) का बताया जा रहा है. बैरागढ़ कलां में रहने वाले वकील राकेश रावल रात करीब 8 बजे खटलापुरा मंदिर मार्ग से अपनी कार से जा रहे थे. गणेश प्रतिमा विसर्जन के कारण भीड़ होने से रास्ते को बंद किया गया था. इस दौरान उनकी बहस ट्रैफिक ACP और अन्य पुलिसकर्मी से हो गई. उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें जबरन जहांगीराबाद पुलिस थाने ले जाया गया. जब उन्होंने गाड़ी में पेट्रोल ना होने की बात कही तो उनके साथ मारपीट की गई. कीचड़ में गिराकर लाठियों से पीटा.

ये भी पढ़ें: भोपाल में वकील से मारपीट के मामले में एक्शन, TI समेत दो कॉन्स्टेबल सस्पेंड

इस खबर के सामने आने के बाद बड़ी संख्या में वकील थाने में पहुंचे और पुलिसकर्मियों की कार्रवाई पर विरोध जताया. इसके साथ ही एक्शन की मांग की. मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान दोनों पक्षों की बात सुनी और मामले को शांत कराया गया. इसके बाद टीआई समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था.

ज़रूर पढ़ें