एमपी-यूपी के यात्रियों का सफर होगा लग्जरी और फास्ट, भोपाल से लखनऊ के बीच जल्द दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत
वंदे भारत ट्रेन(फाइल फोटो)
Bhopal Lucknow Vande Bharat: भोपाल और लखनऊ के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. अब जल्द ही दोनों शहरों के बीच स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी. भारतीय रेलवे ने भोपाल रेल मंडल के इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है. नई वंदे भारत ट्रेन के चलने से दोनों शहरों के बीच का सफर बेहद आरामदायक और तेज हो जाएगा. इससे व्यापार, नौकरी, पढ़ाई समेत अन्य कामों को करने में यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा.
8 घंटे में पूरी होगी यात्रा
गौरतलब है कि अभी दोनों राजधानियों को बीच जो भी ट्रेनें चलाई जाती हैं, उन्हें दोनों शहरों के बीच की दूसरी को पूरा करने में करीब 12 घंटे का समय लगता है. वहीं नई स्लीपर वंदे भारत ट्रेन से ये दूरी महज 8 घंटे में पूरी होगी. वर्तमान में ज्यादातर वंदे भारत ट्रेनें बैठकर यात्रा करने के लिए संचालित होती हैं, लेकिन भोपाल-लखनऊ वंदे भारत में यात्री आराम से सोकर भी सफर कर सकेंगे. क्योंकि इससे चेयर कार के साथ स्लीपर की सुविधा भी मौजूद होगी.
कोच बढ़ाने का फैसला
बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे अब इसे 20 कोच के साथ चलाने की तैयारी कर रहा है. पहले 16 कोच का प्रस्ताव था, लेकिन यात्रियों की संख्या और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कोच बढ़ाने का फैसला लिया गया है.
एमपी पहले से चल रही हैं 5 ट्रेनें
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस ट्रेन की अधिसूचना अगस्त में जारी हो सकती है. इसके बाद ट्रेन का पूरा शेड्यूल, किराया और रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों की जानकारी भी सार्वजनिक कर दी जाएगी. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में फिलहाल पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं, जो भोपाल, इंदौर, रीवा और खजुराहो जैसे शहरों को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ती हैं. नई भोपाल-लखनऊ वंदे भारत शुरू होने के बाद राज्य की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी.
ये भी पढे़ं: ‘नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है’, CM मोहन यादव बोले- सभी अपराधों पर कार्रवाई