CM मोहन यादव करेंगे MP के 71वें राज्योत्सव का शुभारंभ, मोनाली ठाकुर बिखेरेंगी सुरों का जलवा, ये है पूरा शेड्यूल
Madhya Pradesh 71th FOundation Day: भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिनों का राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार यानी 1 नवंबर 2026 की शाम 6.30 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे.
सीएम मोहन यादव करेंगे राज्योत्सव 2026 का शुभारंभ
Madhya Pradesh 71th FOundation Day: भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिनों का राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार यानी 1 नवंबर 2026 की शाम 6.30 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. राज्य स्थापना के पहले दिन सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.
इस कार्यक्रम की थीम क्या है?
राज्योत्सव की थीम ‘विरासत से विकास के पथ की ओर अग्रसर प्रदेश’ रखी गई है. इस राज्यस्तरीय समारोह में प्रदेश की सात दशकों की गौरवशाली विकास यात्रा, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा.
कार्यक्रम के पहले दिन क्या-क्या होगा?
- सीएम मोहन यादव ‘भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति’ के तहत प्रदेश भर के 102 स्टूडेंट्स को 1-1 लाख रुपये की स्कॉलरशिप से सम्मानित करेंगे.
- ‘किसान स्वाभिमान पर्व क्विज’ के 165 विजेताओं को 55 ट्रैक्टर, 55 बुलेट मोटरसाइकिल और 55 ई-स्कूटर वितरित किए जाएंगे. मुख्यमंत्री विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे.
- महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ द्वारा तैयार ‘राजा भोज का भोपाल’ विषय पर आधारित 160 वॉटर कलर चित्रों की विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी.
- उन्नत कृषि तकनीकों और जैविक खेती पर केंद्रित राज्य स्तरीय संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी.
ये भी पढ़ें: MP का 71वां स्थापना दिवस आज, भोपाल में तीन दिनों का राज्योत्सव, जानें आपके जिले में क्या है खास
मोनाली ठाकुर बिखेरेंगी सुरों का जलवा
- राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित और बॉलीवुड की फेमस सिंगर मोनाली ठाकुर अपने सुरों का जलवा बिखेरेंगी.
- मुख्य सांस्कृतिक समारोह के शुरुआत में ‘देशराग’ के अंतर्गत 71 बच्चों द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन, पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान और नयनाभिराम आतिशबाजी के साथ होगा.